
migrants from mumbai
मुंबई से लौटना था भीलवाड़ा, पहुंची बीकानेर, एसपी ने विशेष वाहन से पहुंचाया घर
भीलवाड़ा . मुंबई से स्पेशल ट्रेन में भीलवाड़ा के लिए निकली युवती बीकानेर पहुंच गई। युवती को अकेली देख पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने विशेष वाहन से भीलवाड़ा भिजवाया। जिसे भीमंगज पुलिस ने युवती को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।मुंबई में कपड़े की दुकान पर काम करने वाली युवती चचंल शर्मा 15 मई की शाम राजस्थान आने वाली स्पेशल ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन चलने के बाद पता चला कि यह भीलवाड़ा नहीं बल्कि बीकानेर जाएगी। बीकानेर में अन्य लोगों को घर भेजने तक चचंल रूकी रही। बीकानेर एसपी शर्मा को जानकारी मिली तो चंचल को दो महिला कांस्टेबल के साथ जीप से भीलवाड़ा भिजवाया। महिला कांस्टेबल ने सुभाषनगर थाने पहुंचाया, जहां से पूछताछ के बाद युवती को भीमगंज थाना भेजा। चंचल के मातापिता का निधन हो चुका और भाई मनीष मंडपिया में रिपेयङ्क्षरग का काम करता है। उसे भाई के सुपुर्द कर दिया गया। वह मूलत चित्तौडग़ढ़ जिले की रहने वाली है।
नौ उपभोक्ताओं के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी
सीमलवाड़ा. बिजली विभाग की सतर्कता टीम ने निठाउवा, बाकड़ा, झरनी, नेगाला गांवों में जाकर 9 उपभोक्ताओं के परिसर में की जा रही एजेंसी में जाकर बिजली की चोरी पकड़ी। इस दौरान कही सर्विस लाईन काट रखी गई तो कही मीटर के ढक्कन तोड़ कर सीधा कनेक्शन ले रखा था। इधर लॉक डाउन के चलते अधिकारी व कर्मचारी फ ील्ड में नहीं जा पा रहे हैं। इससे आ? में उपभोक्ता द्वारा चोरी की जा रही है जिसमें झरनी के विरमान नरसिंह लबानाए पृथवी सिंहटेंटी रामलबानाए मनिया हीरा डामोरए अनिल मणि लाल डामोरएनिथाउआ निवासी दिनेशचंद पृथवी सिंहए कंचन प्रेमचंदए नेगाला निवासी दुर्गा देवीरमेश एबाक?ा निवासी सोहन भवरए क रणबालू के खिलाफ विधुत चोरी का चालान दर्ज किया!इन उपभोक्ता को करीब 1,36,400 रुपए जुर्माना लगाया गया। उक्त जुर्माना की राशि सात दिन में जमा कराने का निदेश दिया! साथ ही नहीं कराने पर एफ आई आर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई
Published on:
17 May 2020, 8:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.