7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : सुविवि : तो किस काम के ऑनलाइन आवेदन, जब लाइन में तो लगना ही है…

http://www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
mlsu form

सुविवि : तो किस काम के ऑनलाइन आवेदन, जब लाइन में तो लगना ही है...

प्रमोद सोनी/उदयपुर. कला महाविद्यालय में सोमवार से शुरू हुए प्राइवेट कक्षाओं के आवेदन जांच करवाने के लिए विद्यार्थियों की ल बी कतारें लग रही है। पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद भी ये हाल है तो व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। इसलिए कि केवल आवेदन की जांच के लिए इतनी ल बी कतारे कहा तक ठीक हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को कला महाविद्यालय में प्राइवेट के लिए हो रहे आवेदनों की जांच के लिए ल बी कतारों में लगे छात्रों ने हुडदंग मचाया, कई छात्र खिड़कियों पर चढ़ गए।

READ MORE : झाड़ोल: टिकट को लेकर ये बाबूलाल किस्मती रहे, फिर कूदे मैदान में...

ऐसे में कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने यहां छात्रों को काबू किया। फिलहाल कॉलेज में स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर सेमेस्टर, प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्राइवेट आवेदन भरे जा रहे हैं। कॉलेज में छह काउन्टर चला रखे हैं, जिसमें तीन काउन्टर आवेदन जांच के और तीन काउन्टर केश जमा करवाने के लिए खोले गए हैं। प्राचार्य डा साधना कोठारी ने बताया कि कुछ देर के लिए छात्रों को काबू करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी थी। सामान्य तय शुल्क पर 17 नव बर तक आवेदन हो सकेंगे, जबकि 500 रुपए लेट फीस पर 19 और 1 हजार रुपए लेट फीस पर 23 नव बर तक आवेदन किए जा सकेंगे। अब तक दो दिन में 1700 छात्रों ने प्रवेश लिया है, मंगलवार को 800 विद्यार्थियों ने आवेदन किया।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग