10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : वह वीडियो जिसके वायरल होने के बाद सीपी जोशी विपक्ष के निशाने पर आ गए है..

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
modi-and-uma-targeted-for-caste-and-religion

जाति-धर्म के नाम पर मोदी व उमा पर साधा निशाना

उदयपुर . पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी का गुरुवार को सेमा गांव में चुनावी सभा के भाषण का वीडियो वायरल हुआ है। राज व धर्म की व्याख्या करते जोशी ने जाति—धर्म का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उमा भारती व साध्वी ऋतम्भरा पर वार किया। भाजपा ने इस वीडियो को मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजकर आरोप लगाया कि जोशी जातिगत वैमनस्य फैला रहे हैं। वहीं रात करीब 11 बजे के बाद सीपी जोशी ने भी सोशल मीडिया के जरिए जवाब देते हुए कहा कि वीडियो में छेड़छाड़ की गई है, जो निदंनीय है।

राजसमंद जिले की नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोशी सेमा गांव में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान जोशी ने भाजपा की नीतियों की जमकर खिंचाई की। करीब 23 मिनट के भाषण के बीच उनके द्वारा धर्म और जाति पर दिए 35 सैकंड का वीडियो बाद में वायरल हो गया।

READ MORE : VIDEO : शोरूम और सर्विस सेंटर पर भीषण आग से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो...

उदयपुर भाजपा देहात ने निर्वाचन विभाग को दी शिकायत में कहा कि सीपी जोशी ने आदर्श चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया है। भाजपा उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने ई-मेल व वाट्सऐप के जरिए निर्वाचन विभाग को शिकायत भेजी है।

.......

वीडियो व ऑडियो में काट- छांट की गई है। मैं इसकी निंदा करता हूं। मैंने अपने भाषण की क्लीपिंग भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। - सीपी जोशी, प्रत्याशी कांग्रेस (जो उन्होंने फेसबुक पेज पर शेयर किया)


साधु-संतों और शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ इस प्रकार का बयान घोर निंदनीय है। मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है। जनता से माफी मांगनी चाहिए। - दिनेश भट्ट, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष, उदयपुर


कांग्रेस का काम है, इस तरह की निम्न स्तर की टिप्पणी करना। भाजपा इसमें विश्वास नहीं करती है। एक मंत्री रहे नेता को यह शोभा नहीं देता कि ऐसी बात करना। - भंवरलाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष, राजसमंद