
Rajasthan News: उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर होटल चरण कमल के समीप गुरूवार को दिन दहाडे एक कार में आग लग गई। जानकारी के अनुसार हाइवे पर जा रही एक कार के इंजन से धुआं निकलते देखकर कार चालक ने कार रोकी और जैसे ही बोनट उठाया तो इंजन में से एकदम से आग की लपटे निकली। यह देखकर कार चालक और अन्य कार से दूर हो गए।
हवा मिलते ही आग फैल गई और पूरे इंजन में आग फैल गई। मौके पर दमकल पहुँची और आग पर काबू पाया। दमकल के आने तक आग ने करीब-करीब पूरी कार को चपेट में लिया था, जिससे काफी नुकसान हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Published on:
05 Dec 2024 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
