
पत्रिका का चेंजमेकर अभियान : पर्यटन सुविधाओं के साथ ही व्यवस्थित हो तंग गलियां
उदयपुर राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत शनिवार को वार्ड स्वराज बैठक हुई। इसमें लोगों ने समस्याओं के स्थाई समाधान के साथ ही ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले प्रतिनिधि की आवश्यकता पर बल दिया।गुलाब बाग में हुई बैठक में युवाओं ने नगर निगम चुनाव को लेकर विचार व्यक्त किए। युवाओं का कहना था कि प्रतिनिधि वार्ड के लिए समर्पित होना चाहिए। साथ ही वार्ड में होने वाले कार्य स्थायी और गुणवत्तायुक्त हो। ताकि लोगों को बार-बार परेशानी न हो। इस अवसर पर सुनील सनाढ्य, मनीष सनाढ्य, भुवनेश्वर पानेरी, राजेश सनाढ्य, नितिन मोहन पालीवाल, अनिल कुमार शर्मा, ऋतुराज मिश्रा, हिमांशु कोठारिया आदि मौजूद थे।
READ MORE : एमजी में कॉलेज कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम
उदयपुर 2 राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में अभिभावक- प्राध्यापक संवाद संगम (कॉलेज कम्युनिटी कनेक्ट) शनिवार को हुआ। इसका मकसद उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार करना है। इसमें छात्राओं के अभिभावको ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।प्राचार्य डॉ. शशि सांचीहर ने शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कई अभिभावकों ने सुझाव दिए।
Published on:
13 Oct 2019, 7:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.