31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौतपा नहीं तपा: हर समय संतुलित बना रहा उदयपुर का मौसम

माउंटआबू : 28 डिग्री, लेकसिटी : 35 डिग्री, जैसलमेर : 41 डिग्री
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 4 Jun 2025, 5:32 PM IST

उदयपुर. इस साल गर्मी में भी लगातार बदलते रहे मौसम ने प्रदेश को अलग ही अहसास दिया है। मई के ज्यादातर दिन पारा नहीं बढ़ पाया, वहीं जून की शुरुआत में भी संतुलित ही बना हुआ है। नौतपा के 9 दिनों में भी न गर्मी बढ़ी, न रोहिणी तपती नजर आई। पिछले करीब एक माह से बनी स्थिति के अनुसार उदयपुर का मौसम संतुलित रहा है। प्रदेश में जहां हिल स्टेशन माउंटआबू महज 28 डिग्री पर है, वहीं जैसलमेर सबसे ज्यादा 41 डिग्री तापमान का अहसास करा रहा है। इस बीच लेकसिटी का तापमान 35 डिग्री बना हुआ है। इसी संतुलन से शहर में पर्यटकों की मौजूदगी भी बनी हुई है।

रात के पारे में उतार चढ़ाव का क्रम

पिछले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन रही स्थिति में कभी बादलों का डेरा रहा तो कभी बूंदाबांदी हुई। ऐसे में तापमान में भी भारी फेरबदल देखने को मिला है। दिन का पारा अमूमन एक समान रहा है, जबकि रात के पारे में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला।

दो डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 26.9 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम 34.8 और न्यूतम 24.6 डिग्री रहा था। लिहाजा दिन के पारे में मामूली बढ़त हुई, जबकि रात के पारे में दो डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रदेश में आगे यह बन रही स्थिति

- पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में पंजाब व आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है और अरबसागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ति हो रही है।

- उदयपुर, जोधपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर बरसात की संभावना है। बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी-वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।