एयरपोर्ट निदेशक नंदिता भट्ट के अनुसार, एप्रन का उद्घाटन वर्चुअल तरीके से होने के बाद एप्रन पर पहुंची एयर विस्तारा की उड़ान का स्वागत वॉटर सैल्यूट (पानी की बौछार) से किया गया। एप्रन का श्रीगणेश नारियल बधार कर किया गया। भट्ट ने बताया कि नए एप्रन के लिए इंजीनियरिंग इंचार्ज सिविल शोभित कृष्णा, आकाश गोयल, इलेक्ट्रिकल इंचार्ज दिनेश खत्री, अनुभव जैन और आरके मीणा सहित एटीसी इंचार्ज माक्र्स भरतिया, शीतल गर्ग और सेफ्टी मैनेजर आलोक सिंह सभी का योगदान सराहनीय रहा है। पुराने एप्रन पर बोइंग 737 और एयरबस 320 विमानों के लिए केवल 5 पार्किंग स्टैंड की ही क्षमता थी, लेकिन अब नए एप्रन के शुरू होने के बाद संख्या बढकऱ 11 हो जाएगी। यानी 11 पार्किंग स्टैंड की क्षमता से अधिक से अधिक बड़े विमानों को एक साथ पार्क किया जा सकेगा। इसके अलावा पुराने एप्रन में दो एयरोब्रिज की सुविधा है और अगर नए एप्रन के सामने नई टर्मिनल बिल्डिंग बनती है तो एप्रन पर 6 एयरोब्रिज की सुविधा मिल सकेगी।