17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 से सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी नए भारत की आधुनिक ट्रेन

उदयपुर–असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभदक्षिण राजस्थान के लिए विकास, गति और विश्वास की नई पटरियां उदयपुर. दक्षिण राजस्थान के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब उदयपुर सिटी से असारवा (अहमदाबाद) तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने धीमे-धीमे प्लेटफाॅर्म छोड़ा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह ट्रेन अब उदयपुर और अहमदाबाद के बीच […]

2 min read
Google source verification
यह वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोचों की है, जिसमें 7 वातानुकूलित कुर्सीयान (चेयर कार) और 1 एक्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ

उदयपुर–असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभदक्षिण राजस्थान के लिए विकास, गति और विश्वास की नई पटरियां

उदयपुर. दक्षिण राजस्थान के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब उदयपुर सिटी से असारवा (अहमदाबाद) तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने धीमे-धीमे प्लेटफाॅर्म छोड़ा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह ट्रेन अब उदयपुर और अहमदाबाद के बीच तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का नया विकल्प बनेगी।उदयपुर सिटी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद उदयपुर डॉ. मन्नालाल रावत, सांसद चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी तथा मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा की उपस्थिति में ट्रेन को रवाना किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव, क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र देपाल सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ट्रेन में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का डूंगरपुर स्टेशन पर भी स्वागत हुआ, जहां सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और सांसद राजकुमार रौत ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया।

18 फरवरी से नियमित सेवा

गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी–अहमदाबाद (असारवा)–उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 18 फरवरी से सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) नियमित रूप से संचालित होगी।--

समय सारणी26963 उदयपुर सिटी-असारवा: प्रातः 06:10 बजे प्रस्थान, 10:25 बजे असारवा आगमन

26964 असारवा-उदयपुर सिटी: सायं 17:45 बजे प्रस्थान, 22:00 बजे उदयपुर आगमनजावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

यह वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोचों की है, जिसमें 7 वातानुकूलित कुर्सीयान (चेयर कार) और 1 एक्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल है। यात्रियों को ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर, रिक्लाइनिंग सीटें, सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स और कैटरिंग सुविधा जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।---

ऐतिहासिक दिन- सांसद गरासियाराज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने इसे दक्षिण राजस्थान के लिए गर्व और विकास का ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा वर्षों पुरानी मांग को पूरा करती है और क्षेत्र के युवाओं, व्यापार एवं पर्यटन के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री से विशेष आग्रह किया गया था, जिसे सरकार ने स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने वंदे भारत सेवा को आगे बढ़ाकर सूरत तक संचालित करने का अनुरोध भी किया, ताकि दक्षिण राजस्थान और गुजरात को और बड़ी सौगात मिल सके।