31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेवाड़ में पर्यटन के नए डेस्टिनेशन तैयार, पर्यटकों का इंतजार

मनोरंजन के नित नए संसाधन हो रहे तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 14 May 2025, 7:42 PM IST

जायंट स्विंग

उदयपुर. मेवाड़ अपने नैसर्गिंक सौंदर्य, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों के चलते विश्व प्रसिद्ध है। ऐसे में देश-विदेश के पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं। यहां पर्यटकों के लिए नित नए डेस्टिनेशन भी बन रहे हैं, जिनकी जानकारी नहीं होने से कई पर्यटक इन्हें देख नहीं पाते। ऐसे ही नए डेस्टिनेशन की जानकारी हम दे रहे हैं, जिससे पर्यटकों के साथ ही शहर के लोग भी इनका लुत्फ उठा सकते हैं।

उदयपुर में गत कुछ वर्षों में पर्यटकों और शहर वासियों के लिए कई डेस्टिनेशन विकसित किए गए हैं। इनमें फूलों की घाटी, पुरोहितों का तालाब, लवकुश गार्डन, नीमच माता, मेवाड़ जैव विविधता बायोडावर्सिटी पार्क, सांडोल माता एनिकट, बर्ड पार्क, शिववन उद्यान, इकोटोन पार्क आदि नए डेस्टिनेशन है। इन स्थानों पर पर्यटक और शहरवासी अरावली की वादियों की सुंदरता के साथ ही अन्य मनोरंजन का लुत्फ उठा सकते हैं।

शिव वन उद्यान : उबेश्वरजी मंदिर के समीप बनाए गए इस उद्यान में अरावली की सुंदर वादियों का आनंद उठाया जा सकता है। यहां बारिश के दिनों में मंदिर के समीप बने कुंड से झरने का नजारा शानदार दिखाई देता है। इस कुंड के किनारे रेलिंग लगाने के साथ ही वन विभाग ने नीचे एक एनिकट बनवाया है। इसमें वर्षभर पानी रहेगा। ऐसे में लोग मनोरंजन भी कर सकेंगे। यहां व्यू प्वाइंट से बारिश के दिनों में शानदार नजारा दिखाई देगा।

इकोटोन पार्क : बड़ी झील के समीप वन विभाग की ओर से इस पार्क को बनवाया गया है। यहां छतरिया, व्यू प्वाइंट किचन, कमरे आदि बनवाए गए है। ऐसे में प्रकृति के बीच शानदार नजारों के साथ कच्ची सामग्री ले जाकर लोग यहां पिकनिक मना सकते हैं।

लवकुश गार्डन : दूधतलाई पर विकसित किए गए इस पार्क में गार्डन, लक्ष्मण झूला, बच्चों के लिए विविध खेल सामग्री आदि है। यहां ऐतिहासिक रामपोल का भी जीर्णोद्धार किया गया है। इसके साथ ही गार्डन के पीछे पैंथर सफारी के लिए ट्रेल तैयार की गई है। इस पर वनकर्मियों के साथ पैदल भ्रमण किया जा सकता है।

फूलों की घाटी : नाथद्वारा हाईवे पर चीरवा की घाटी में बनाए गए इस पार्क में विविध फूलों के पौधे लगाए गए हैं। यहां जिप लाइन का लुत्फ उठाया जा सकता है। गत वर्ष यहां सेल्फी प्वाइंट, स्काई साइक्लिंग, वाॅल क्लाइंबिंग, ज्वाइंट स्वींग एडवेंचर भी बनाया गया है। ऐसे में पर्यटक और शहरवासी यहां खूब मनोरंजन कर सकते हैं।

मेवाड़ जैव विविधता बायोडावर्सिटी पार्क : अंबेरी में विकसित किए गए इस पार्क में शानदार हरियाली के बीच छोटी जिप लाइन, ट्री वॉक एडवेंचर पहले से मौजूद था। गत वर्ष यहां बटर फ्लाई पार्क, चाइल्ड जोन एडवेंचर, जिसमें बच्चों के खेलने के लिए 11 एक्टविटी है, उसे शुरू किया गया। ऐसे में इस पार्क में भी पूरे दिन एंजोय किया जा सकता है। यहां पास ही पुरोहितों का तालाब भी है। इस पर शांत माहौल में तालाब के सुंदर नजारों का आनंद उठाया जा सकता है।

ये डेस्टिनेशन भी खास

फतहसागर किनारे नीमच माता मंदिर तक जाने के लिए रोप-वे शुरू हो गया है। ऐसे में पर्यटक यहां आसानी से पहुंच कर दर्शन के साथ शहर की झीलों और अन्य नजारों का आनंद ले सकते हैं। झाड़ोल मार्ग पर विकसित सांडोल माता एनिकट में पार्क के साथ वाटर स्पोर्ट्स और अन्य एक्टिविटी का लुत्फ उठाया जा सकता है। गुलाब बाग के बर्ड पार्क के देसी- विदेशी पक्षियों का कलरव देखने के साथ बच्चों की ट्रेन में घूमने का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।