5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गार्गी पुरस्कार : दूसरी किस्त वाली बेटियों को करना होगा ऑफलाइन आवेदन, बढ़ाई तारीख

गार्गी पुरस्कार gargi award

2 min read
Google source verification
गार्गी पुरस्कार gargi award

गार्गी पुरस्कार gargi award

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई गार्गी पुरस्कार को लेकर दसवीं पास हुई छात्राओं को दूसरी किस्त के लिए उनको ऑफलाइन आवेदन करना जरूरी होगी। उसके साथ उनको अभी 11वीं कक्षा में नियमित अध्ययनरत होने का प्रधानाध्यापक का प्रमाणपत्र देना होगा। गार्गी पुरस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार को थी जिसे 7 फरवरी कर दी गई है। असल में गार्गी पुरस्कार को लेकर आवेदन प्रक्रिया में एक संशय चल रहा था कि जिन छात्राओं को पहली किस्त मिल गई उनको दूसरी किस्त के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा या कुछ नहीं। इस प्रकार के संशय को लेकर शिक्षा विभाग से लेकर स्कूलों तक अभिभावक पूछताछ कर रहे है। वैसे शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया कि दूसरी किश्त वालों को भी ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उनको एक आवेदन और उसके साथ 11वीं में नियमित अध्ययन करने का प्रमाण पत्र जिस स्कूल में पढ़ रहे उस स्कूल के प्रधानाचार्य से बनाकर देना होगा। यह आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक में जमा कराना होगा। बारहवीं की छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण वेबसाइट पर किए सकते है।

बसंत पंचमी बिना गार्गी पुरस्कार के निकली
हर बार बसंत पंचमी पर गार्गी पुरस्कार बेटियों को दिया जाता है। इस बार सरकार ने पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता के चलते यह पुरस्कार बसंत पंचमी पर नहीं दिए जा सके। अब तय किया गया है कि पूरे प्रदेश में संभवत 7 फरवरी को जिला एवं पंचायत समिति मुख्यालय पर गार्गी पुरस्कार वितरित किए जा सकते है।

पुरस्कार के लिए योग्यता
1. गार्गी पुरस्कार में बारहवीं कक्षा के लिए 2019-20 के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सी. सैकंडरी व वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2019 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाएं आवेदन कर सकती है। 75 प्रतिशत वाली किसी छात्रा का नाम बोर्ड की सूची में नहीं है, वे भी आवेदन कर सकती है, उसके लिए उनको अंकतालिका की प्रति अपलोड करनी होगी।

2. इसी प्रकार दसवीं कक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सैकंडरी, प्रवेशिका व मॉडल स्कूल परीक्षा 2019 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाएं आवेदन कर सकती है। पुरस्कार के लिए छात्रा का 11वीं नियमित अध्ययनरत रहने पर ही पुरस्कार देय होगा। 75 प्रतिशत वाली किसी छात्रा का नाम बोर्ड की सूची में नहीं है, वे भी आवेदन कर सकती है, उसके लिए उनको अंकतालिका की प्रति अपलोड करनी होगी।


राशि ऐसे मिलेगी
बारहवीं कक्षा में पुरस्कार मिलने वाली छात्राओं को राशि बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी तथा दसवीं की छात्राओं की दूसरी किस्त का चेक दिया जाएगा।

इनका कहना है....
पात्रता रखने वाली सभी प्रतिभावान बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार मिले इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाते हुए 7 फरवरी कर दी है। दसवीं की छात्राएं जिनको 4 अक्टूबर 2018 को पहली किस्त मिली उनको दूसरी किस्त के लिए ऑफलाइन आवेदन डीईओ माध्यमिक कार्यालय में कर सकते। कार्यक्रम सात फरवरी को आयोजित करने की तैयारी है।
- शंकरलाल जांगिड़, उप सचिव बालिका शिक्षा फाउण्डेशन जयपुर