10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब ये करेंगे कैंसर, डायबिटिज, रक्तचाप और हृदय रोगियों को मदद

- 'कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर - प्रदेश में लगेंगे 6310 हैल्थ ऑफिसर - भर्ती परीक्षा आज - उदयपुर में 43 परीक्षा केन्द्र
2 min read
Google source verification
doctors

doctors

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. अब राज्य में गांवों में मिलने वाले कैंसर, डायबिटिज, ब्लड प्रेशर और हार्ट के रोगियों को कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर मदद करेंगे। ये नोन कम्यूनिकेबल डिजिज पर फोकस करेंगे। फिलहाल ये हैल्थ ऑफिसर गांवों में पीएचसी व सीएचसी पर बैठकर लोगों को उपचार में मदद करेंगे। साथ ही जनजागरूकता से जुड़े कार्य भी संपादीत करेंगे। राजस्थान में पिछले सवा साल से चिकित्सा विभाग की कम्यूनिटी हेल्थ ऑफि सर भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए ये राहत की खबर है। इसके लिए अब मंगलवार को भर्ती परीक्षा होगी। उदयपुर में इसके लिए 43 परीक्षा केन्द्र बनााए गए हैं। निरोगी राजस्थान का सपना साकार करने के लिए पदों की संख्या में भी ढाई गुना का इजाफ ा किया गया है।

------

सब सेंटर व हैल्थ वेलनेस सेंटर्स को मिलेगी मजबूती ..

- दूर दराज के लोगों को समुचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने और राजस्थान में सब हेल्थ सेन्टर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों को मजबूत करने के लिए 6310 पदों के लिए यह तैयारी की है। - पिछले सवा साल से यह भर्ती विवादों में फंसी हुई थी, जिसे राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। संविदा आधारित पदों पर भर्ती जून 2019 में कई शिकायतों के चलते रोक दी गई थी।

------

सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी यानी सीएचओ के 6 हजार 310 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर को होगा। पूरे प्रदेश में 301 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। यह परीक्षा जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर व अजमेर जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

- उदयपुर में मंगलवार दोपहर 1 से 2.30 बजे तक 43 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा होगी। यहां 9008 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यहां दस डिस्ट्रीब्यूटिंग कंलेक्टिंग ऑफिसर लगाए गए हैं। परियोजना अधिकारी पीसीपीएनडीटी जयपुर की स्टेट कॉर्डिनेटर शालिनी सक्सेना को भी परीक्षा के लिए उदयपुर भेजा गया है।

------

पद का नाम

- कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर टीएसपी पद . 1041

- नॉन टीएसपी पद . 5269

- कुल पदों की संख्या . 6310

- सैलरी- 25 हजार रुपये प्रति माह

----

परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है, दोपहर में परीक्षा होगी। पेपर कोष कार्यालय में सुरक्षा में रखवाए गए हैं। उदयपुर में कुल परीक्षार्थी 9008 हैं।

जूल्फिकार अहमद काजी, संयुक्त निदेशक चिकित्सा नोडल ऑफिसर परीक्षा (उदयपुर संभाग)