12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS: राजस्थान का इतिहास लिखने वाले कर्नल टॉड ने की थी ये बड़ी भूल, इसलिए पद्मावती को लेकर हैं ये भ्रांतियां..

इतिहासकारों का मत : खिलजी ने दक्षिण में प्रभुत्व के लिए किया था चित्तौडगढ़़ पर आक्रमण

3 min read
Google source verification
padmavati

टॉड को अमीर खुसरो के खजाईनुल फुतूह के बारे में पता होता तो वह खिलजी के सैन्य अभियान पर अपनी कृति एनल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान में सही जानकारी देता। सही तथ्यों की जानकारी की कमी के चलते जायसी के काव्य पद्मावत ने उसे अधिक आकर्षित किया। इसी तथ्य को मेवाड़ के इतिहासकार भी पुष्ट करते हैं कि टॉड के त्रुटिपूर्ण लेखन के कारण इस भ्रांति का विस्तार हुआ कि खिलजी ने चित्तौडगढ़़ पर आक्रमण रानी पद्मिनी को प्राप्त करने के लिए किया।

padmavati

इतिहासकार मानते हैं कि साम्राज्यवादी शासक खिलजी के लिए चित्तौडगढ़़ का दुर्ग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था। दक्षिण, मालवा और गुजरात पर प्रभुत्व के लिए चित्तौडगढ़़ पर अधिकार रखना चाहता था। खिलजी के चित्तौडगढ़़ दुर्ग के आक्रमण के 224 साल बाद 1540 में जायसी ने पद्मावत की रचना की।

padmavati

1818 से 1822 के दौरान टॉड लंबे समय तक उदयपुर में रहा। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ का डबोक स्थित परिसर टॉड का निवास था। इस दौरान राजस्थान के विभिन्न भागों से जुटाई गई शिलालेख, पांडुलिपि आदि सामग्री का टॉड ने उदयपुर में संकलन किया। उदयपुर से इस सामग्री को गुजरात बंदरगाह होते हुए इंग्लैंड ले गया। इंग्लैंड में 1829, 1832 और 1839 में तीन खंडों में इसका प्रकाशन किया गया।

padmavati

कर्नल टॉड ने तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के राजस्व कर्मचारियों की ओर से संकलित सूचनाओं को एनल्स में शामिल किया। टॉड के वर्णन को इतिहास के तथ्यों की कसौटी पर जांचा-परखा जाना जरूरी है। जैसे महाराणा प्रताप द्वारा घास की रोटी खाने का जिक्र मिलता है, जो बाद में साहित्य के माध्यम से लोकप्रिय हो गया, जबकि यह तथ्य सत्य से परे है। ऐसा ही रानी पद्मिनी के इतिहास को लेकर हुआ है। टॉड ने जायसी के पद्मावत को इतिहास समझ लिया। डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, इतिहासकार, मेवाड़

padmavati

जायसी सूफी विचारधारा का था। वह खुद कहता है कि मैंने तो एक रूपक के रूप में पद्मावत को लिखा। टॉड के एनल्स में काफी भ्रामक बातें लिखी हैं, जो सत्य से काफी दूर हैं। टॉड के लेखन में बहुत सी बातें ऐसी हैं, जो इतिहास सम्मत नहीं हैं। प्रो. केएस. गुप्ता, इतिहासकार, मेवाड़

padmavati

ऐतिहासिक पात्रों का किसी भी माध्यम से गलत चित्रण नहीं होना चाहिए। रानी पद्मिनी ने सतीत्व की रक्षा के लिए सैकड़ों महिलाओं के साथ जौहर किया। वह पूरे देश की मातृशक्ति के स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रो. एसएस. सारंगदेवोत, अध्यक्ष, इतिहास बचाओ समिति

padmavati

टॉड ने जायसी की साहित्यिक कृति को ऐतिहासिक मानकर अपने लेखन में शामिल कर लिया। टॉड के भ्रांतिपूर्ण लेखन के कारण इस भ्रांति का प्रसार हुआ। टॉड के एनल्स में काफी गलतियां हैं, बहुत सारी बातें भ्रामक हैं। प्रो. जीएन. माथुर, इतिहासकार मेवाड़