
उदयपुर . Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा रविवार को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। राघव के सिर पर सेहरा बंधेगा तो वे बारात लेकर लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंचेंगे। वहीं, वरमाला के बाद सात फेरे होंगे। इससे पूर्व शनिवार को कई वैवाहिक रस्में हुई। साथ ही मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी रहा। इनमें आप नेता संजय सिंह, राजनेता संजीव अरोड़ा, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, नेता विक्रमजीतसिंह साहनी, बिजनेसमैन अशोक मित्तल, ब्रह्मकुमारी की बीके शिवानी, डीजे सुमित आदि शादी में शरीक होने उदयपुर पहुंचे। वहीं, राघव व परिणीति के परिवार के कई अन्य सदस्य भी पहुंचे। गौरतलब है कि शादी में परिणीति की बहन और स्टार प्रियंका चोपड़ा के आने की भी संभावना थी लेकिन वे वर्क कमिटमेंट्स के कारण अब तक नहीं आ पाई । उन्होंने छोटी बहन के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामना पोस्ट किया।
90 के दशक के गानों पर थिरके, डीजे सुमित ने लगाया तड़का
परिणीति व राघव की संगीत नाइट की थीम 90 के दशक के गानों पर थी। ऐसे में दूल्हा और दुल्हन के सभी परिवारजनों ने परफॉरमेंस दी। वहीं, खुद दूल्हा और दुल्हन की भी स्पेशल परफॉरमेंस हुई। डीजे सुमित सेठी ने मस्ती भरे माहौल में अपने म्यूजिक से और तड़का लगा दिया और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
बोट से बारात पहुंचेगी लीला पैलेस, जहां होगी वरमाला, फेरे
रविवार को दूल्हे राघव की बारात होटल ताज लेक पैलेस से बोट में होटल लीला पहुंचेगी। यहां होने वाली वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट वेडिंग थीम रखी गई है। ऐसे में वहां डेकोरेशन ऑल व्हाइट होगा। इसके लिए होटल लीला और लेक पैलेस को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। शादी के दिन सफेद रंग के फूलों का उपयोग होगा। वहीं, दुल्हन की वेडिंग ड्रेस की बात की जाए तो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में परिणीति नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने पेस्टल कलर को चुना है। दूल्हा राघव डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे।
आज होंगी ये रस्में
राघव की सेहराबंदी - थ्रेड्स ऑफ ब्लेसिंग्स - ताज लेक पैलेस दोपहर 1 बजे
बारात - द रॉयल प्रोसेशन - ताज लेक पैलेस से दोपहर 2 बजे
जयमाला - होटल लीला में दोपहर 3 बजे
फेरे - शाम 4 बजे
विदाई - शाम 6 बजे
रिसेप्शन - ए नाइट ऑफ अमोर- रात 8.30 बजे से
सीएम गहलोत आज राघव-परिणीति की शादी में होंगे शरीक
उदयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार शाम उदयपुर आएंगे। वे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शाही शादी में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात को ही जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सीएम गहलोत शाम 5 बजे विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सुखेर, भुवाणा, फतहपुरा चौराहा, रानी रोड, मल्लातलाई चौराहा होते हुए होटल लीला पैलेस जाएंगे। यहां शाही शादी में शरीक होकर पुन: इसी मार्ग से रात 9 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से जोधपुर के लिए रवाना होंगे।
Published on:
24 Sept 2023 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
