5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर में पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर कल से, फतह स्कूल खेल मैदान में चलेगा मेला 27 मई तक, शहर के सबसे बड़े शॉपिंग उत्सव के लिए स्टॉल बुकिंग्स जारी

उदयपुर . राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में 19 से 27 मई तक शहर का सबसे बड़ा शॉपिंग उत्सव फतह स्कूल खेल मैदान में लगेगा।
2 min read
Google source verification
patrika mega trade fair at fatehschool udaipur

उदयपुर में पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर कल से, फतह स्कूल खेल मैदान में चलेगा मेला 27 मई तक, शहर के सबसे बड़े शॉपिंग उत्सव के लिए स्टॉल बुकिंग्स जारी

उदयपुर . राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में 19 से 27 मई तक शहर का सबसे बड़ा शॉपिंग उत्सव फतह स्कूल खेल मैदान में लगेगा। मेगा ट्रेड फेयर में एक ही छत के नीचे शिक्षा और ऑटो मोबाइल्स संबंधी जानकारियों के अलावा साडिय़ां, पुस्तकें, फर्नीचर, खिलौने, गृहसज्जा के सामान, इलेक्ट्रोनिक सामान, चमड़े के उत्पाद, आचार व मुरब्बे, मसाले, नमकीन, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैशन परिधान, हेल्थ व फिटनेस प्रॉडक्ट्स सामान उचित मूल्य पर मिलेंगे।


शानदार डोम और खास सुरक्षा
सभी स्टॉल नई साज-सज्जा के साथ पूर्णतया वाटरप्रूफ डोम में बनाई जाएंगी। इसके अलावा एलईडी लाइट्स, सफाई और सिक्योरिटी की विशेष व्यवस्था की गई है। फेयर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खास इंतजाम किया जाएगा जिनमें ब्रेकडांस, कोलम्बस, ड्रेगन, केटर पिलर, जीप, कार, बोन्सी, मिक्की माउस आदि अनेक प्रकार के झूले लगाए जाएंगे।

इसी तरह खाने-पीने के शौकीनों के लिए विशेष फूड जोन रहेगा, जहां मुम्बई की भेलपुरी, दिल्ली के छोले कुलछे, चाऊमिन, बर्गर, आइसक्रीम, इडली-सांबर, डोसा, पाव-भाजी, अजमेर की कढ़ी-कचोरी, छोले भटूरे, पिज्जा आदि उपलब्ध होंगे। फेयर में स्टॉल आवंटन पहले आओ, पहले पाओ आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9982473736 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

READ MORE: अखिल भारतीय सिंधी अकादमी सम्मेलन 20 से

उदयपुर. राजस्थान सिन्धी अकादमी के तत्वावधान में 20 मई से तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिन्धी अकादमी सम्मेलन होगा। अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि सम्मेलन में अकादमियों के कार्य-कलाप, परस्पर सामंजस्य, आपसी सहभागिता में आयोजन, सिन्धी भाषा का भविष्य, बोर्ड गठन में अकादमी अध्यक्षों की भूमिका, पूज्य सिन्धी पंचायतों एवं सिन्धी संस्थाओं को सिन्धियत के विकास में भागीदार बनाना, सिन्धी भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं विकास की योजनाएं तैयार करने जैसे विषयों पर मंथन होगा।

अकादमी सचिव ईश्वर लाल मोरवानी ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद्, केन्द्रीय साहित्य अकादमी, दिल्ली सिन्धी अकादमी, गुजरात सिन्धी साहित्य अकादमी गांधीनगर, मध्यप्रदेश सिन्धी अकादमी भोपाल, छत्तीसगढ़ सिन्धी साहित्य संस्थान (अकादमी) रायपुर , उत्तर-प्रदेश सिन्धी अकादमी लखनऊ, महाराष्ट्र राज्य सिन्धी साहित्य अकादमी मुम्बई के अध्यक्ष एवं सचिव/ निदेशक आवश्यक तौर पर हिस्सा लेंगे।