11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका मेनार बर्ड फेयर को लेकर उत्साह

पत्रिका स्थापना दिवस पर आयोजनों की तैयारियों जोरों पर, मेनार में आज से शुरू होंगे आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
पत्रिका मेनार बर्ड फेयर को लेकर उत्साह

पत्रिका मेनार बर्ड फेयर को लेकर उत्साह

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के 41वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं एवं अन्य आयोजनों को लेकर शहर से गांव तक लोगों में उत्साह है। पत्रिका मेनार बर्ड फेस्टिवल को लेकर मेनार में तैयारियों जोरों पर चल रही है। बर्ड फेस्टिवल का लोगो जारी होने के साथ ही बर्ड विलेज मेनार में उत्साह है, वहां पर पक्षीप्रेमी व ग्रामीण तैयारियों में जुटे है।

रविवार को कैमरे की आंख से मेनार प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में उदयपुर क्षेत्र के इच्छुक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को मेनार बर्ड विलेज को कैमरे की आंख से सर्वश्रेष्ठ फोटो में दिखाना होगा। प्रतिभागी आईबीए मेनार क्षेत्र के प्राकृतिक नजारों के साथ जलाशय परिंदों की अठखेलियां एवं मेनार में परंपरा संस्कृति से जुड़े फोटो शामिल कर सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ फोटो का पत्रिका में प्रकाशन किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ तीन फोटो का निर्णायक टीम चयन करेगी, जिनको सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागी अपनी सर्वश्रेष्ठ फोटो ईमेल आईडी menarpatrika@gmail.com पर भेज सकेंगे। इधर, बर्ड फेस्टिवल को लेकर नियुक्त कर्मिकों की बैठक सोमवार को होगी। पीईईओ अधिकारी जालम सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार परिसर में सुबह 11 बजे बैठक होगी, इसमें काय्र्रकम को लेकर टीमों का गठन होगा।

फ्रूट एंड वेजिटेबल डेकोरेशन व फैशन शो के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन
महोत्सव में 15 दिसम्बर को फ्रूट एंड वेजिटेबल सलाद डेकोरेशन सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक होगा। संयोजक डॉ. कनिका के मोबाइल नंबर 9509624122 से सम्पर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं। कार्यक्रम के सहयोगी सीडलिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स उदयपुर है। इसी प्रकार 16 दिसम्बर को 3.30 से 6.30 बजे से महिलाओं के लिए होने वाले सज धज फैशन शो के लिए समन्वयक शिखा भटनागर के मोबाइल नंबर 9799196789 पर पंजीयन करवा सकते हंै। इसी प्रकार 14 दिसम्बर को वूमन हार्ट हेल्थ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 8 से 9 बजे वर्चुअल होगा।