18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेरापंथ युवक परिषद ने किया पौधरोपण

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 18, 2026

Rajasthan

राजसमंद. तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र विस्तार के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पौधरोपण प्रभारी एवं संयोजक गौरव चौरड़िया ए व गौरव चौरड़िया जे के मार्गदर्शन में पौधे लगाए गए। तेरापंथ सभा से प्रमोद सोनी, देवी लाल बापना, पवन कोठारी, नरेंद्र बाबेल, विमल गांधी व प्रकाश गांग सहित सदस्य उपस्थित रहे। युवक परिषद से गौतम कोठारी, जयेश कोठारी, विकास तलेसरा, राजेंद्र सोलंकी, हेमंत चौरड़िया, अतुल दक व दीपक सिंघवी ने सहभागिता की। महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा कच्छारा, मंत्री निरुपमा धरिवाल व किशोर मंडल से मनन मारू मौजूद रहे। अध्यक्ष नितिन आँचलिया ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया।