
Dry Fruits
उदयपुर. त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मिठाइयों और ड्राय फ्रूट्स के भावों पर सबकी नजर रहती है। इस बार मिठाइयां महंगी हैं तो वहीं ड्राय फ्रूट्स सस्ते हो गए हैं। पिछले साल के मुकाबल इनके भावों में 150 से 200 रुपए तक की गिरावट हुई है। ऐसे में कोरोना काल के इस दौर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ड्राय फ्रूट्स सेहतमंद होने के साथ-साथ अब किफायती भी साबित हो रहा है। तो, मजे से काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता, अखरोट का स्वाद ले रहे हैं।
ड्राय फ्रूट्स के भाव गिरने से बढ़ी बिक्री
उदयपुर की बात करें तो ड्राय फ्रूट व्यापारियों के अनुसार, ड्राय फ्रूट्स के दाम पिछले साल से काफी कम हैं। बादाम, काजू से लेकर पिस्ता, अखरोट आदि सभी में कम से कम 150 से 200 रुपए तक की कमी आई है। जबकि इनके भाव आसमान पर ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद से इनके भावों में गिरावट आने लगी और अब भी भाव त्योहारी सीजन में भी बढ़े नहीं हैं। ऐसे में लोग भी 600 से 800 रुपए किलो महंगी मिल रही मिठाइयों के बदले काजू, बादाम खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विक्रे ता अनिल कस्तूरी के अनुसार, ड्राय फ्रूट्स के भाव गिरने से बिक्री बढ़ गई है। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और नवरात्र में बिक्री में उछाल आया है। दिवाली पर और अच्छी खरीद की संभावना है। अमरीकन बादाम 600 रुपए किलो और कारमल 560 रुपए किलो मिल रही है। इनकी खरीद भी अच्छी है।
ड्राय फ्रूट्स के दामों पर एक नजर
वर्तमान दाम - पिछले साल का दाम
- बादाम -580 - 640
- पिस्ता - 880 - 1000
- काजू - 750- 900
- किशमिश - 180- 240
- अखरोट - 600 - 700
- केसर- 110 ग्रा.- 180 ग्रा.
Published on:
19 Oct 2020 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
