5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS: शांतिलाल चपलोत के अनशन तोड़ने ने नाराज अधिवक्ताओं ने उनके फोटो पर पोत दी कालिख, फाड़ें पोस्टर, देखें तस्वीरें

उदयपुर हाईकोर्ट बैंच की मांग पर महज सरकार के आश्वासन पर ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत द्वारा अनशन तोड़ने पर दो गुटों में बंट गए।
3 min read
Google source verification
protest of shantilal chaplot hunger strike end highcourt demandudaipur

उदयपुर हाईकोर्ट बैंच की मांग पर महज सरकार के आश्वासन पर ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत द्वारा अनशन तोड़ने पर दो गुटों में बंट गए। एक गुट प्रतिनिधि मण्डल लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए जाने की तैयारी कर रहा है तो दूसरा गुट इसे जनता का अपमान और मान मर्यादा का प्रश्न बताते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहा हैं। विरोधी गुट ने शुक्रवार सुबह धरना स्थल पर लगे बैनर - पोस्टर फाड़ दिए तथा एक पोस्टर पर लगे शांतिलाल चपलोत के फोटो पर कालिख पोत दी।

protest of shantilal chaplot hunger strike end highcourt demandudaipur

उदयपुर हाईकोर्ट बैंच की मांग पर महज सरकार के आश्वासन पर ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत द्वारा अनशन तोड़ने पर दो गुटों में बंट गए। एक गुट प्रतिनिधि मण्डल लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए जाने की तैयारी कर रहा है तो दूसरा गुट इसे जनता का अपमान और मान मर्यादा का प्रश्न बताते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहा हैं।

protest of shantilal chaplot hunger strike end highcourt demandudaipur

सुबह अधिवक्ता न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और उनमें आमरण अनशन को लेकर अलग-अलग वार्ता हुई। कुछ ने सीएम के बुलावे का समर्थन किया तो कुछ ने महज कार्रवाई के आश्वासन पर ही अनशन तोड़ने को छलावा बताया। अधिवक्ताओं के मुंह अलग-अलग बातें हो रही थी।

protest of shantilal chaplot hunger strike end highcourt demandudaipur

इससे पूर्व गुरूवार देर रात नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री के बुलावे का निमंत्रण पत्र देते हुए कहा था कि उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच के लिए सरकार का सकारात्मक रूख है। वार्ता में कुछ अच्छे परिणाम सामने आयेंगे इसलिए आमरण अनशन को तोड़कर मेरे साथ वार्ता के लिए जयपुर चले।

protest of shantilal chaplot hunger strike end highcourt demandudaipur

देर रात अधिवक्ताओं ने निर्णय लेकर मंत्री की बात मान ली और अधिवक्ताओं ने आमरण अनशन पर बैठे चपलोत का अनशन तुड़वाया।

protest of shantilal chaplot hunger strike end highcourt demandudaipur

सुबह होते-होते कई अधिवक्ता मेवाड़ की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आएं। गौरातलब है कि उदयपुर में हाईकोर्ट ब्रांच की मांग को लेकर 36 साल से अधिवक्ता आंदोलनरत है। पिछले एक माह से लगातार न्यायालय द्वार पर क्रमिक अनशन व धरना चल रहा है। इस अनशन में इस बार शहर की जनता सामाजिक संगठन विभिन्न संस्थाएं शामिल हुए।