
Rahu Ketu Rashi Parivartan 2023: 30 अक्टूबर को राहु और केतु ने राशि परिवर्तन किया है। राहु ने मेष से मीन राशि में और केतु ने तुला से कन्या राशि में प्रवेश किया। वे इन राशि में 18 माह तक रहेंगे। पं. गौरव शर्मा के अनुसार कोई भी ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी जातकों पर पड़ता है, यह प्रभाव शुभ-अशुभ हो सकता है। राहु-केतु का परिवर्तन विभिन्न राशियों पर ये असर डालेगा -
मेष : राहु का भ्रमण द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ेंगे। धार्मिक यात्राएं होगी, गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। यहां राहु अनुकूल नहीं है।
वृष : राहु का राशि परिवर्तन लाभ भाव में होने से आर्थिक दृष्टि से शुभ समय आएगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे राजनीतिक लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें : राहु चक्र 18 वर्ष के लिए होगा शुरू, फायदेमंद तो किसे पहुंचाएगा हानि...पढ़े पूरी खबर
मिथुन : राहु का भ्रमण दशम भाव पर होने से शुभ फल प्रदान करेगा । प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि, आर्थिक संकट दूर होंगे, राजनीति से लाभ प्राप्त होंगे।
कर्क : राहु का भ्रमण नवम भाव पर होने से आध्यात्मिक क्षेत्र में कठिनाइयां मिलेंगी, धर्म-कर्म में सफलता नहीं मिल पाएगी।
सिंह : राहु का परिवर्तन अष्टम भाव पर होने से अचानक समस्याएं उत्पन्न होंगी, दुर्घटना और दूर की यात्रा से बचें।
यह भी पढ़ें : Assembly Election 2023: राहु-केतू के फेर में उलझे नेताजी, 8 दिन में 4 दिन श्रेष्ठ मुहूर्त
कन्या : राहु का भ्रमण सप्तम भाव पर होने से साझेदारी के व्यापार ना करें। पत्नी के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आ सकता है।
तुला : राहु का भ्रमण छठे भाव पर होने से रोग, ऋण, शत्रु से मुक्ति मिलेगी, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
वृश्चिक : राहु का भ्रमण पंचम भाव पर होने से संतान के प्रति चिंताएं बनी रहेगी। शेयर बाजार में पैसा सोच समझ कर लगाएं।
धनु : राहु का भ्रमण चतुर्थ भाव पर होने से मकान और वाहन क्रय विक्रय के योग बनेंगे।
मकर : राहु का भ्रमण तीसरे भाव पर होने से भाई का अच्छा सहयोग मिलेगा। यात्राओं से लाभ मिलेगा राहु रुके हुए कार्य को पूर्ण करेगा।
कुंभ : राहु का भ्रमण दूसरे भाव पर होने से धन आगमन होगा, अच्छे विद्या प्राप्ति के योग बनेंगे।
मीन : राहु का भ्रमण प्रथम भाव पर होने से मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी, धर्म और कर्म में रुचि बढ़ेगी। जिनका विवाह नहीं हो रहा है, उनका विवाह संपन्न होगा।
Published on:
31 Oct 2023 12:33 pm

बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
