7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव परिणाम : अंतिम दो राउंड में भाजपा की शांता मीणा ने बनाई बढ़त, 1285 वोट से जीती

सलूम्बर विधानसभा उप चुनाव की मतगणना पूरी, बीएपी प्रत्याशी जितेश को हराया, तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस

less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर. सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को मतगणना हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी शांता मीणा ने अंतिम दो राउंड में लगातार बढ़त बनाकर 1285 वोट से जीत हासिल की। बीएपी प्रत्याशी जितेश कटारा ने भाजपा की शांता को कड़ी टक्कर दी। शुरुआत से ही बीएपी के जितेश ने बड़े अंतर से लीड बनाए रखी। लेकिन बाद में 20वें राउंड के बाद यह लीड कम होने लगी और अंतिम राउंड में शांता ने जीत दर्ज की। इधर, जैसे ही भाजपा के जीत की सूचना मिली, समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और खुशी जताई। उपचुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।

सलूम्बर से जुड़े रोचक पहलू

-सलूम्बर सीट शुरुआत से ही जनजाति रिजर्व सीट रही है। शुरुआती तीन चुनाव तक इस सीट पर दो विधायक चुने जाते थे।

-सलूम्बर सीट कई बार बनती-बिखरती रही। शुरुआती सालों में सलूम्बर सीट सराड़ा के साथ कही जाती थी।

पहले सलूम्बर सीट का दायरा कुराबड़ और शहर के बेड़वास तक रहा था। उस समय उदयपुर ग्रामीण सीट अस्तित्व में नहीं थी।

-उदयपुर ग्रामीण सीट बनने पर पेराफेरी क्षेत्र इसमें शामिल किया गया। कुराबड़ को वल्लभनगर में जोड़ा और फिर सलूम्बर का दायरा तय हुआ।

एक नजर में : सलूम्बर उपचुनाव

-06 प्रत्याशी है चुनाव मैदान में

-67.7 प्रतिशत हुआ था मतदान

-22 राउण्ड में होगी मतगणना

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग