
चारभुजा. चारभुजा तहसील क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीड़ा की भागल में समाजसेवी दलपत सिंह कड़ेचा ने विद्यालय में बैठक व्यवस्था के लिए 10 कुर्सियां भेंट कीं। इस अवसर पर विद्यालय संस्थाप्रधान रामनाथ सिंह एवं भामाशाह प्रेरक उदयलाल पालीवाल ने दलपत सिंह कड़ेचा का तिलक, उपरना, पगड़ी एवं स्वामी विवेकानंद का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उदयलाल पालीवाल ने बताया कि दलपत सिंह कड़ेचा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए राजकीय विद्यालय में बैठक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 10 नई कुर्सियां भेंट की हैं। उनका यह प्रयास सराहनीय है। संस्थाप्रधान रामनाथ सिंह ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने में मदद मिलती है। ऐसे प्रयासों से सरकारी शिक्षण संस्थाओं के भौतिक विकास को भी गति मिलती है।
Updated on:
11 Aug 2026 06:01 am
Published on:
11 Aug 2026 06:01 am
