उदयपुर

देबारी में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाडि़यों को मिलेगी सुविधाएं

खिलाडि़यों के लिए खुश खबरी है। अब एक ही स्थान पर उन्हे खेल के लिए अच्छा वातावरण मिलेगा। इसको लेकर तैयारियों को मूर्त रूप देने का काम शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
देबारी में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाडि़यों को मिलेगी सुविधाएं

उदयपुर. खिलाडि़यों के लिए खुश खबरी है। अब एक ही स्थान पर उन्हे खेल के लिए अच्छा वातावरण मिलेगा। इसको लेकर तैयारियों को मूर्त रूप देने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार खिलाडि़यों के लिए देबारी ग्राम पंचायत में बहु प्रतीक्षित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नींव रख उसका शिलान्यास बुधवार को कर दिया गया। इसके निर्माण पर करीब एक करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके तहत यहां पर विभिन्न खेलों के मैदान बनाए जाएंगे। पैवेलियन, स्वागत द्वार निर्माण भी किया जाएगा। बुधवार को हिंदुस्थान जिंक देबारी के यूनिट हेड और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानस त्यागी ने भूमि पूजन किया। इस दौरान सरपंच उंकारी बाई गमेती, उप सरपंच चन्दन सिंह देवड़ा, जिंक सीएसआर हेड अरुणा चीता, सीएसओ मेजर रविराज शर्मा, पीईईओ दिलीप जैन, कल्पना खत्री, समाजसेवी पूरन गमेती, दौलत सिंह, नारायण सिंह, इन्द्रलाल सुथार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि त्यागी ने कहा कि ये खेल मैदान कई पंचायतों के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हिन्दुस्तान जिंक, ज़िला प्रशासन और ग्राम पंचायत की ओर से करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

25 वर्षों का संघर्ष रंग लाया

उप सरपंच देवडा ने बताया की इस खेल मैदान विकास के लिए स्थानीय युवा और खिलाड़ी 25 सालों से संघर्षरत थे। ऐसे में अब उनका संघर्ष कामयाब हो गया और उन्हे स्पोटर्स कॉम्पलेक्स की सौगात मिल गई है। इसकी हाइवे से सटी जमीन होने के कारण प्रशासन की मदद से कई अतिक्रमण हटाए गए। तब जाकर खेल मैदान बनाने का रास्ता साफ हो सका।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनेंगे इनके मैदान

मौजूदा खेल मैदान की करीब छह बीघा जमीन पर रनिंग ट्रेक, ओपन और कवर्ड पैवेलियन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो खो , बॉस्केट बाल, टेनिस कोर्ट, क्रिकेट, स्वागत द्वार, आउटर सड़के, टॉयलेट चरणबद्ध तरीके से बनाए जाएंगे।

Published on:
27 Sept 2023 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर