27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
VIDEO: उदयपुर की नन्हीं तैराक गौरवी अपने लक्ष्य से कुछ ही दूरी पर, आज करेंगी इतिहास अपने नाम, देखें वीडियो
Play video

VIDEO: उदयपुर की नन्हीं तैराक गौरवी अपने लक्ष्य से कुछ ही दूरी पर, आज करेंगी इतिहास अपने नाम, देखें वीडियो

उदयपुर- एक और कीर्तिमान रचने के संकल्प के साथ समंदर में उतरी उदयपुर शहर की गौरवी सिंघवी अपने लक्ष्य से महज कुछ दूरी पर है।

Google source verification

उदयपुर- एक और कीर्तिमान रचने के संकल्प के साथ समंदर में उतरी उदयपुर शहर की गौरवी सिंघवी अपने लक्ष्य से महज कुछ दूरी पर है।अपने लक्ष्य की शेष कुछ और दूरी उन्हें तय करनी है इसके बाद वे इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में अपना नाम लिख लेंगी। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण मुमकिन है कि उन्हें ये दूरी तय करने में वक्त थोड़ा ज्यादा लग जाए।


महज 14 साल की उम्र में मुंबई स्थित जुहू बीच से गेटवे ऑफ इंडिया तक समुद्र में 9 घंटे तैरकर 47 किमी दूरी गौरवी तय कर रही है । इसकी तैयारी के लिए रविवार रात करीब डेढ़ घंटे तक गौरवी ने पूर्वाभ्यास भी किया था । शहरवासियों को उम्मीद है कि दोपहर तक गौरवी इतिहास अपने नाम करवा कर परिजनों संग शहर का नाम भी रोशन जरूर करेंगी। गौरतलब है कि पूर्व में लेकसिटी की यह नन्ही जांबाज तैराक अरब सागर में 36 किमी तैराकी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुकी है।


गौरवी के बारे में जब उनकी दादी से बात की गई तो उन्होने बताया कि कल रात से उनकी आंखों से नीन्द गायब है। वे इसी इंतजार में है कि कब गौरवी अपना लक्ष्य पूरा करें।