10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तहसीलदार ने बम्बाला पहुंच लिया हालात का जायजा

गमगीन माहौल में हुआ दाहसंस्कार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Manish Joshi

•

Updated: 16 Dec 2019, 1:02 AM IST

तहसीलदार ने बम्बाला पहुंच लिया हालात का जायजा

तहसीलदार ने बम्बाला पहुंच लिया हालात का जायजा

भाणदा . खेरवाड़ा उपखण्ड की सरेरा ग्राम पंचायत के बम्बाला गांव में अज्ञात बीमारी से दो दिन में दो बहनों की मौत से प्रशासन सकते में आ गया है। इस हृदय विदारक घटनाक्रम से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

तहसीलदार सुवाराज सिंह कौशिक, नायाब तहसीलदार पूनमाराम चौधरी, पहाड़ा थाने से एएसआई भंवरसिंह, कनबई चौकी प्रभारी रामसिंह, सरेरा चिकित्सा अधिकारी डॉ.असीम पठान रविवार को मौके पर पहुंचे। परिजन शनिवार को डूंगरपुर चिकित्सालय से पोस्टमार्टम करवाए बगैर ही शव को लेकर आ गए थे। इस पर प्रशासन ने बीमारी का पता लगाने के लिए समझाइश कर परिजनों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छाणी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। बाद में गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि बम्बाला में दो बहिनों सारिका व रविना की एक दिन के अन्तराल में मौत हो गई थी। सरेरा चिकित्सा अधिकारी डॉ. असीन पठान ने बताया कि बम्बाला में सोमवार को शिविर लगाकर मृतका के घर के आस-पास के बच्चों व ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। रोगी पाए जाने पर उचित उपचार के साथ ही कीटनाशी दवा का छिडक़ाव किया जाएगा।