
patrika photo
उदयपुर. सुखेर थाना क्षेत्र में उदयपुर-नाथद्वारा नेशनल हाईवे पर पावरहाउस के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन जनों की मौत हो गई।
हादसा शाम करीब 5.30 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक और पलट गया। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया।पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान रवा की नाल बारापाल निवासी प्रेमचंद (40) पुत्र सवजी मीणा, रियान मीणा (9), मुकेश (32) पुत्र कडुवा मीणा के रूप में हुई है। ट्रेलर राजसमंद से उदयपुर की तरफ आ रहा था, इसमें सोप स्टोन पाउडर भरा हुआ था, जो सड़क पर फैल गया। मृतक भी इसके पाउडर में ही दबकर रह गए। हादसे के बाद यातायात बाधित हुआ तो कई लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। ऐसे में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेलर को सड़क से हटाया और यातायात बहाल कराया, वहीं शवों को मुर्दाघर पहुंचाया।
ढलान में न्यूट्रल करने से हुआ बेकाबू
शुरूआती जांच में पता चला कि चालक ने ढलान में ट्रेलर को न्यूट्रल कर दिया था, इससे स्पीड बढ़ी तो वह नियंत्रित नहीं कर पाया। ऐसे में चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों जने उछलकर दूर जा गिरे। बेकाबू ट्रेलर सड़क पर ही पलट गया और उसका चालक मौके से भाग छूटा।
Published on:
13 Apr 2026 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
