16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टूरिस्‍ट बूम और हर जगह जाम, वन-वे रुट होने के बावजूद बिगड़ रही ट्रेफिक व्यवस्था

शहर के कई क्षेत्रों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था होने के बावजूद कई वाहन चालक इस व्यवस्था को धता बताते हुए इन सडक़ों से गुजरते हैं

2 min read
Google source verification
टूरिस्‍ट बूम और हर जगह जाम, वन-वे रुट होने के बावजूद बिगड़ रही ट्रेफिक व्यवस्था

टूरिस्‍ट बूम और हर जगह जाम, वन-वे रुट होने के बावजूद बिगड़ रही ट्रेफिक व्यवस्था

उदयपुर. शहर में इन दिनों पर्यटकों का बूम है। पुराने शहर में कई पर्यटक स्थल ऐसे हैं, जिन्हें देखे बिना उदयपुर भ्रमण अधूरा रहता है। ऐसे में यहां ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कुछ जगह वन-वे व्यवस्था बनाई हुई है। इसके बावजूद कई वाहन चालक इस व्यवस्था को धता बताते हुए इन सडक़ों से गुजरते हैं इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते शहर में दिनभर बड़ी संख्या में कारेंं आती हैं। सुबह-शाम और दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने के समय इन सडक़ों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कई बार लंबा जाम लग जाता है। इससे पर्यटकों के साथ ही शहरवासी भी खासे परेशान हैंं।


यहां लगता है जाम: समोर बाग मार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। इसके साथ ही हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला वाले मार्ग पर भी जाम लगता रहता है।
शहर के कई क्षेत्रों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था होने के बावजूद कुछ ऑटो और कार चालक इसका उल्लंघन करते हैं। जगदीश चौक से भटियानी चौहट्टा, हाथीपोल से घंटाघर और ब्रह्मपोल और अंबामाता की ओर से कई बार कार और ऑटो वाले वाहन लेकर पहुंच जाते हैं। एेसे में जाड़ा गणेशजी, भट्टियानी चौहट्टा, घंटाघर, हाथीपोल आदि क्षेत्रा में दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।


यहां है अव्यवस्था: रंगनिवास से हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला पार्र्किंग मार्ग पर कई कारे खड़ी रहती है। इस गली के मुहाने पर ऑटो चालकों ने स्टैंड बना दिया है। इससे अंदर जाने और आने वाले वाहनों का परेशानी का सामना करना पड़ता है।


यहां है वन-वे: रंगनिवास से घंटाघर होते हुए हाथीपोल वाहन निकल सकते हैं। चांदपोल से जगदीश चौक घंटाघर होते हुए हाथीपोल वाहन निकल सकते हैं। इसी प्रकार चांदपोल से ब्रह्मपोल, अंबामाता होते हुए वाहन निकल सकते हैं। इन मार्गों पर बसे और बड़े वाहन प्रतिबंधित है। सुबह १० से रात ९ बजे तक स्थानीय नागरिकों के वाहन भी प्रतिबंधित है।


पांच बजे बाद प्रतिबंध: फतहसागर किनारे शाम ५ बजे बाद वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था है। यहां काले किवाड़ से वाहन प्रवेश करते हैं और नीलकंठ महादेव मंदिर से होकर यूआईटी चौराहा पर निकलते हैं। इस मार्ग पर पांच बजे बाद बसे प्रतिबंधित है।


यह पर्यटन सीजन है ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक शहर में आए हैं। बड़ी संख्या में कारों के आने से परेशानी होती है। यह परेशानी कुछ दिनों की है ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है।
नेत्रपालसिंह, पुलिस उपाधीक्षक


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग