
राजसमंद. द्वारकेश कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में कॉलोनी के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष ललित जैन एवं महामंत्री हेमंत गुर्जर के सानिध्य में हुआ। मातृशक्ति सहित कॉलोनीवासियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर विजेन्द्र पाल सिंह, नानालाल सनाढ्य, महेन्द्र वासु, ख्यालीलाल दाधीच, अनिल परियानी, श्यामलाल यादव, पियूषा जैन, पूर्व पार्षद निशा गुर्जर, अत्री देवी, वंदना वासु, मंजू देवी गुर्जर, प्रेमलता रांकावत, संतोष कटारिया, जयश्री माहेश्वरी, राजकुमारी परियानी, कमला भील एवं नानालाल गमेती सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
Updated on:
07 Aug 2026 06:00 am
Published on:
07 Aug 2026 06:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
