7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 07, 2026

Rajasthan

चारभुजा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हेड पीएलवी सत्यनारायण नागोरी ने जागृति गीत "जागो भारत की नारी, तुझे देश पुकार रहा, महिला सुरक्षा सजग, विधिक बता रहा" के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों एवं भारतीय संविधान में नारी को दिए गए समान अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, शिक्षा, कानून और सामाजिक सोच में बदलाव की आवश्यकता पर संवाद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही महिलाएं अपने अधिकारों को समझकर सुरक्षित और सशक्त बन सकती हैं। इस अवसर पर संस्था प्रबंधक कन्हैया लाल, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पैरामाउंट उच्च माध्यमिक विद्यालय मेवाड़िया में किया गया।