भटेवर . मेवाड़ की प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर का दान पात्र शनिवार को मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष व तहसीलदार संदीप अरोड़ा के सानिध्य में ट्रस्ट सदस्यों ने खोला। दान पात्र में शनिवार शाम तक करीब 2 लाख 16 हजार रूपए की राशि एकत्र हुई थी। ट्रस्ट के अनुसार हर आठ माह बाद दान पात्र खोला जाता है। इससे पूर्व शीतला माता की पूजा अर्चना भी की गई। ट्रस्ट उपाध्यक्ष महेश जोशी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल पुजारी, नवनीत, प्रेमशंकर, शिवनारायण, भूपेंद्र, लोकेश, गोपाल लाल, जुगल किशोर पुजारी, द्वारकाधीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।