
अमर गिरी बने श्री निरंजनी बालाजी हनुमान मंदिर के महंत
अमर गिरी बने श्री निरंजनी बालाजी हनुमान मंदिर के महंत
प्रमोद सोनी /उदयपुर. श्री निरंजनी बालाजी Hanuman mandir हनुमान मंदिर, निरंजनी अखाड़ा सूरजपोल के महंत सुरेश गिरी के निधन के तीसरे दिन मंगलवार को शम्भुरोड की रस्म मंदिर परिसर में स्थित उनकी समाधि पर सम्पन्न हुई।
इसके बाद विभिन्न स्थानों से आए संतों की उपस्थिति में सुरेश गिरी के शिष्य अमर गिरी को मंदिर की महंताई प्रदान करते हुए चादर विधि सम्पन्न की गई।
इस दौरान निरंजनी अखाड़ा, मढ़ी परमानंदी के महंत नीलकण्ठ गिरी, महंत शिवशरण गिरी, नीमच महंत महेश गिरी, सिरोही महंत प्रमोद गिरी, जोधपुर महंत मुकेश गिरी, मेहसाणा महंत कैलाश गिरी, भडूच महंत धर्मेन्द्र गिरी, पालनपुर सागर मंथन गिरी, उदयपुर तथा मेवाड़ मण्डल से महंत नारायण गिरी, महंत गोपाल पुरी, महंत तनमय बन, महंत मोहन भारती, महंत प्रकाश भारती, महंत गोपाल गिरी, कल्लाजी सम्प्रदाय के महंत अशोक परिहार, प्रवीण सुथार, मंदिर के सेवादार कैलाश नागदा व भक्त उपस्थित थे।
Published on:
22 Jun 2021 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
