17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भागवत कथा में भगवान कृष्ण के जन्म का वर्णन

भागवत कथा में भगवान कृष्ण के जन्म का वर्णन

less than 1 minute read
Google source verification
भागवत कथा में भगवान कृष्ण के जन्म का वर्णन

भागवत कथा में भगवान कृष्ण के जन्म का वर्णन


उदयपुर. पानेरियों की मादडी होली चौक नोहरे में मेनारिया समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन माणकलाल मेनारिया ने उद्धव जी एवं विदुर जी का वार्तालाप , वसुदेव देवकी के गर्भ से भगवान के जन्म का वर्णन सुनाया। कथा में राजा परिक्षीत को गंगा घाट पर जाकर ईश्वर की आराधना एवं उनके चरणों में ध्यान लगा कर प्रीति सुखदेव द्वारा कथा श्रवण, पाण्डवों विजय का वर्णन, दुर्योधन द्वारा किसी भी तरह से उनका हक नहीं देने की जिद, वराह अवतार की कथा, मनु एवं शतरूपा से मैथुनी सृष्टी की रचना का विवरण, दक्ष प्रजापति द्वारा अपनी पुत्री सती का भगवान शंकर के साथ विवाह, शिव बारात का सुन्दर वर्णन इत्यादि सुन्दर भागवत प्रसंगों का वर्णनों का मार्मिक शब्दों में उल्लेख किया। कथा के समापन पर अध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने आरती की।

------------------------------

सच्चा आनंद तो सिर्फ सत्संग में है

उदयपुर. ब्राह्मण समाज सेवा समिति ज्ञान नगर सेक्टर 4 में गौवंश सहायतार्थ रामकथा के सातवे दिन पुष्कर दास ने कहा कि अगर हम मन में संकल्प करते है तो भगवान हमारे सभी कार्य पूरा करते है। सत्संग में हम कुछ नहीं करते फिर भी हमारा भला ही होता है। उन्होंने कथा में केवट के प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा कि निष्काम भक्ति ही ईश्वर को बांध सकती है। शिव शंकर गौशाला के संपत माहेश्वरी ने बताया कि कथा की पूर्णाहुति शुक्रवार दोपहर 3 से 6 बजे महाआरती के साथ होगी।