उदयपुर

बड़ीसादड़ी के पूर्व पालिकाध्यक्ष पितलिया को आत्म समर्पण के बाद उदयपुर एसीबी ने पकड़ा

प्रोडक्शन वारंट से निम्बाहेड़ा जेल से किया गिरफ्तार

2 min read
Nov 30, 2021
बड़ीसादड़ी के पूर्व पालिकाध्यक्ष पितलिया को आत्म समर्पण के बाद उदयपुर एसीबी ने पकड़ा

उदयपुर. बड़ीसादड़ी के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष निर्मल पितलिया को आत्मसमर्पण के बाद उदयपुर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया। ब्यूरो के एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि नगरपालिका के ठेकेदार से पचास प्रतिशत रिश्वत राशि लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर टीम ने पितलिया के साले कुश शर्मा को बैंक में रंगे हाथों पकड़ा था। भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले ठेकेदार विष्णु दत्त शर्मा की फ र्म से पितलिया ने रिश्वत पेटे 2 लाख का चेक प्राप्त किया था। जिसका केश करवाने के लिए पितलिया ने अपने साले को बैंक में भेजा था, लेकिन वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने कुश को रंगे हाथों धर दबोचा था।

------
एसीबी टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही पितलिया अपने घर से फ रार हो गया था। टीम जब पितलिया की गिरफ्तारी के लिए घर पहुंची तो वहां तलाशी में विदेशी रिवाल्वर मय जिंदा कारतूस मिली थी। रिवाल्वर के बारे में परिजनों से पूछताछ करने पर लाइसेंसी होना बताया था, लेकिन लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इस पर करीब एक सप्ताह बाद बड़ीसादड़ी पुलिस ने एसीबी के निर्देश पर आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही एसीबी टीम तथा बड़ीसादड़ी पुलिस को पितलिया की तलाश थी। पितलिया ने 23 नवम्बर को बड़ीसादड़ी न्यायालय में आम्र्स एक्ट के मामले में आत्मसमर्पण किया था। इसे उदयपुर एसीबी ने प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया। ओझा ने बताया कि फिलहाल पितलिया से पूछताछ जारी है। अनुसंधान के बाद उसे एसीबी कोर्ट में पेश करेगी।

--------------
पितलिया ने बताया कि डोडा पोस्त ठेके के कारण रखी थी रिवाल्वर

पुलिस व एसीबी की पूछताछ में पितलिया ने बताया कि उसके पास डोडा पोस्त के ठेके थे, इसलिए सुरक्षा के कारण वह 2011 से रिवाल्वर रख रहा है। उसने बताया था कि उसके पास लाइसेंस है, लेकिन वह दिखा नहीं पाया। एसीबी उसे सोमवार को निम्बाहेड़ा जेल से लेकर आई।
---------

पितलिया ने 3.92 लाख का बिल पास करने के लिए मांगे थे दो लाख
ठेकेदार से विकास कार्यों का 3 लाख 92 हजार 692 रुपए का बिल पास कराने के एवज में पितलिया ने 50 प्रतिशत के हिसाब से 2 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। परिवादी विष्णुदत्त शर्मा ने इस संबंध में 19 मई को ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसके बेटे की फ र्म ने 2020-21 में बोहेडा रोड से कुवैत पैलेस होते हुए कुम्हारों के कुएं तक सड़क के डामरीकरण के अलावा नाली निर्माण करवाया था।

Published on:
30 Nov 2021 09:17 am
Also Read
View All

अगली खबर