
उदयपुर में भाजपा नेता का व्हाट्स एप हैक
उदयपुर में भाजपा के संभाग मीडिया प्रभारी का वॉट्सएप हैक कर लिया गया। भाजपा नेताओं, मीडिया और परिवार के सदस्यों को मैसेज भेजकर 50 हजार रुपए की मांग की गई। कई लोगों को जब मैसेज पहुंचा तो लोगों ने अग्रवाल से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उनके नम्बर की कॉल भी डायवर्ट कर दी। शाम को सूचना मिलने पर अग्रवाल ने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दी।
भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल के नम्बर से मैसेज गया कि उन्हें अर्जेंट 50 हजार रुपए की जरूरत है। साथ ही एक नम्बर भी भेजा था, जिस पर रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए लिखा था। यह मैसेज लोगों तक कई बार पहुंचा। लोगों ने जैसे तैसे अग्रवाल को सूचित किया। ऐसे में अ्ग्रवाल ने थाने पहुंचकर साइबर एक्सपर्ट से समाधान करवाया। उनके नम्बर का कॉल डायवर्जन हटवाकर लोगों को ठगी का शिकार नहीं होने की सलाह देने का मैसेज भेजा।
Published on:
01 May 2025 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
