7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसे में पिता व पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर नवानिया ओवर ब्रिज के समीप हुआ हादसा, कार ने बाइक को 50 फीट तक घसीटा

2 min read
Google source verification
हादसे में पिता व पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर घायल

हादसे में पिता व पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर घायल

भटेवर/खेरोदा.(उदयपुर). जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक बेकाबू कार ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता व पुत्री की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुरा, हाल आजाद नगर भीलवाड़ा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र प्रेमसिंह सारंगदेवोत अपनी पत्नी दुर्गा कुंवर एवं पुत्री आशुतोष कुंवर के साथ भीलवाड़ा से अपने गांव लक्ष्मणपुरा लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर नवानिया पुलिया के समीप पीछे से आई बेकाबू कार के चालक ने महेंद्र सिंह की बाइक सहित एक अन्य दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सिंह (50) पुत्र प्रेमसिंह सारंगदेवोत उम्र निवासी लक्ष्मणपुरा, हाल आजाद नगर भीलवाड़ा एवं उनकी पुत्री आशुतोष कंवर (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वही उपत्नी दुर्गा कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके साथ ही दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाइवे पेट्रोलिंग टीम व खेरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाए, अस्पताल में घायलों का उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने बताया की बुधवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। इधर, हादसे के बाद भटेवर चौकी पुलिस ने हाइवे पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से कार व दोनों बाइक को जब्त कर भटेवर चौकी में रखवाया। साथ ही हाइवे पर यातायात को सुचारू करवाया। हादसे के बाद पुलिस ने कार सवार दो जनों को हिरासत में भी लिया है।

कार के आगे फंसी बाइक को ग्रामीणों ने आकर निकाला

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आई कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक अनियंत्रित होकर कार के आगे बोनट में फंस गई। वहीं दूसरी बाइक सड़क पर चल रहे ट्रेलर से टकराकर नीचे गिर गई। कार के आगे बाइक के फंसने के बाद भी चालक ने करीब 50 फीट तक बाइक घसीटा। इसके बाद मौके पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ ने बाइक को कार के नीचे से निकाला।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग