17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्याम भजन संध्या शनिवार को, तैयारियां जोरों पर

- 80 फीट लंबा, 40 फीट चौड़ा और 60 फीट ऊंचा होगा मंच

less than 1 minute read
Google source verification
कल होगी श्याम भजन संध्या, तैयारियां जोरों पर

कल होगी श्याम भजन संध्या, तैयारियां जोरों पर

उदयपुर. श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को टाउन हॉल प्रांगण में रात 8 बजे से श्याम भजन संध्या होगी। भजन संध्या की तैयारियां अंतिम दौर में है। इसके लिए मंच तैयार किया जा रहा है।देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कारीगरों 80 फीट लंबा 40 फीट चौड़ा 60 फीट ऊंचा संगमरमर मार्बल आभा वाला श्याम दरबार तैयार कर रहे हैं। भजन संध्या रात्रि 8 बजे कण्डे, धूप, दीप से स्वप्रज्जवलित अखण्ड ज्योत एवं श्याम स्तुति महाआरती से शुरू होगी। भजन संध्या में भगवान को विशेष व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दर्शन करने वाले भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। प्रतिमा के समक्ष छप्पन भोग की आहुतियां दी जाएंगी। इस बार दर्शन के लिए कतार में खड़े-खड़े ही प्रसादी का आनंद ले सकेंगे। श्याम दरबार में गणपति, बालाजी भी बिराजमान होगें। 71 फीट उंचाई पर गणपति, बालाजी एवं श्याम ध्वजाएं लहराएंगी।

शीश और प्रतिमाएं आई दिल्ली सेश्याम दरबार में इस बार दिल्ली श्याम दरबार से बाबा का शीश आया है। सुनील बंसल-स्नेहलता बंसल द्वारा 03 जून सुबह उनकी पूजा-अर्चना के साथ आगवानी की जाएगी। दोपहर में प्रभु का शीश ढोल-नगाडों के साथ श्याम दरबार में स्थापित होगा। इसके साथ ही अन्य प्रतिमाएं भी उदयपुर पहुंच चुकी है। भजन संध्या में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा एवं नृत्य करने वालों का ट्रस्ट द्वारा गुप्त रूप से चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।