16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाप्रज्ञ का जन्म दिवस, मानवता का जन्म दिवस : मुनि सुरेश

- आचार्य महाप्रज्ञ के 104वें जन्म दिवस पर शोभा राव को महाप्रज्ञ सेवा सम्मान

less than 1 minute read
Google source verification
महाप्रज्ञ का जन्म दिवस, मानवता का जन्म दिवस : मुनि सुरेश

महाप्रज्ञ का जन्म दिवस, मानवता का जन्म दिवस : मुनि सुरेश

उदयपुर. अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ का 104वां जन्मदिवस भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार में मुनि सुरेशकुमार के सान्निध्य में मनाया गया। इस मौके शोभा राव को महाप्रज्ञ सेवा सम्मान 2023 प्रदान किया गया।

समारोह में मुनि सुरेशकुमार ने कहा कि आचार्य तुलसी ने अपने आचार्य पद का विसर्जन कर महाप्रज्ञ को आचार्य पद पर स्थापित कर इतिहास को एक आदर्श सौंपा है। अणुव्रत जाति, वर्ग, ***** के भेद से परे मानवता का आंदोलन है। शोभा राव का अचार्य महाप्रज्ञ सेवा सम्मान के साथ नाम जुडऩा इतिहास का नया अध्याय है। महाप्रज्ञ, भले ही देह से विदेह हो गए हो, किन्तु उनके विचार आज मानवता का पथ प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुनि सम्बोधकुमार मेधांश ने कहा कि अगर हम समाधान नहीं है तो हम स्वयं ही समस्या है। आचार्य महाप्रज्ञ प्रकाश का केन्द्र थे। उनके आसपास रहने वाले स्वयं में उजाले महसूस करते थे।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली ने कहा कि मैं अचार्य महाप्रज्ञ से प्रभावित हूं कि उनके सान्निध्य में मैंने अपने जीवन का परिवर्तन किया और मजदूर से राज्यमंत्री बना।

विशिष्ट अतिथि आरएनटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन माथुर ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं, मुझे आचार्य महाप्रज्ञ की चिकित्सकीय दायित्व के साथ सेवा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में अनुव्रत समिति संरक्षक गणेश कच्छारा, तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुन खोखावत, टी.पी.एफ अध्यक्ष अरुण कोठारी, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सीमा पोरवाल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी, रूपलाल डागलिया, कर्णावत ने विचार व्यक्त किए।

समारोह में एमबी अस्पताल में मरीजों की निष्काम सेवा करने वाली शोभा राव को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अनुव्रत समिति द्वारा सुंदरदेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से सम्मानित किया गया। आभार सभा उपाध्यक्ष कमल नाहटा ने ज्ञापित किया। संचालन तेरापंथ सभा मंत्री विनोद कच्छारा व अणुव्रत समिति मंत्री राजेन्द्र सेन ने किया।


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग