उदयपुर

Jago Janmat : निश्चिंत हो आम आदमी , अपराधियों में पैदा हो खौफ

- जागो जनमत अभियान में लोगों ने रखी राय

2 min read
Nov 08, 2023
निश्चिंत हो आम आदमी , अपराधियों में पैदा हो खौफ

उदयपुर. अपराधों को लेकर आम आदमी निश्चिंत होना चाहिए, अपराधियों में खौफ पैदा हो ऐसे नियम और कानून बनाए जाने चाहिए। महिलाओं अपराधों को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई और न्यायालय के फैसले भी शीघ्र होने चाहिए। यह बात राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत शहर के लोगों ने कही। मतदाताओं ने कहा कि ऐसे प्रतिनिधियों को चुनकर भेजना है तो क्षेत्र की समस्याओं और लोगों की बात को ऊपर तक पहुंचाए। पांच साल तक निरंतर क्षेत्र के लोगों के बीच मौजूद रहे। ऐसा नेता नहीं चाहिए जो चुनाव के दौरान नजर आए और फिर पांच साल के लिए गायब हो जाए।

उधार से सुविधाएं देना गलत
कोई भी सरकार चुनकर आए, कर्ज लेकर लोगों को सुविधाएं देना गलत है। इसका असर आने वाले समय में प्रदेश की जनता पर ही पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि वह उसके पास मौजूद बजट के अनुरूप ही योजनाएं लागू करें और लोगों को सुविधाएं दें। कई योजनाएं ऐसी है जिनको चलाने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसी योजनाओं को बंद कर आम लोगों को लाभ देने वाली योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए।

- सुभाष पनारिया
प्रदेश में पुख्ता हो कानून व्यवस्था
प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है। जो अपराध करता है उसे सजा मिलनी चाहिए। महिला अपराधों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामलों की सुनवाई के लिए समय सीमा तय की जानी चाहिए। ऐसे में उन्हें समय पर न्याय मिलने के साथ ही अपराधियों में डर पैदा होगा और अपराधों में कमी आएगी।

- संजय गंगलानी
महंगाई पर नियंत्रण हो
महंगाई बेहिसाब बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पिने के सामान तक लगातार महंगे होते जा रहे हैं। सरकारों को चाहिए कि वे महंगाई पर नियंत्रण करें। जमाखोरों के खिलाफ सख्त कानून बनाकर उन पर कार्रवाई की जाए। इससे महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। मिलावटखोरों को पकड़ कर उनका नाम सार्वजनिक करने के साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करें इसके लिए नियम बनाए जाए।

- कन्हैयालाल सालवी
अव्यवस्थाओं को करें दुरुस्त
प्रदेश के अधिकतर शहरों में सड़कें खराब है, आवारा पशु इधर-उधर घूमते रहते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि सड़कों का स्थाई काम करवाए। आवारा पशुओं के लिए खोली गई गौशाला, नंदीशाला आदि में उन्हें रखने के पुख्ता प्रबंध किए जाए। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपर्क हो और किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि होने पर उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

- अनिल चौबीसा

Published on:
08 Nov 2023 10:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर