11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नियम तोड़ा तो अब बच नहीं पाएंगे, उदयपुर पुल‍िस ने शुरू क‍िया ये काम…

- ई-चालान की पुलिस ने की व्यवस्था
less than 1 minute read
Google source verification
tikamgarh Operation on the three drivers driving traffic police

tikamgarh Operation on the three drivers driving traffic police

मो. इलियास/उदयपुर . आपके पास लाइसेंस नहीं है या फिर आपकी गाड़ी के दस्तावेज में कोई कमीपेशी है तो आप बच नहीं पाएंगे। पुलिस ने मेट्रो शहर की तरह ही उदयपुर में भी ई-चालान की व्यवस्था शुरूकी। इसके तहत विभिन्न प्वाइंट पर 40 मशीनें दी गई, जिसमें सिर्फ आपके गाड़ी के नम्बर डालते ही सारी कमियां सामने आ जाएगी और उन सबका चालान काटा जाएगा। इससे जुर्माना वसूली में पारदर्शिता आएगी, वहीं शहर की सडक़ों पर दौड़ रही बरसों पुरानी बिना रजिस्ट्रेशन की गाडिय़ां भी पकड़ में आएंगी।

पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र बिश्नोई ने बताया कि जिले के लिए 40 ई-चालान मशीनें मंगवाई गई है। इनमें से 10 मशीनें यातायात पुलिस एवं शेष थाना पुलिस को सौंपी गई हैं। यह मशीन इंटरनेट से जुड़ी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वह वाहन चलाते समय उसके कागजात साथ में रखें, बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाएं, नाबालिग को वाहन नहीं सौंपें, बालिग को ड्राइविंग लाइसेन्स होने पर ही गाड़ी दें एवं चार पहिया वाहन के चालक सीट बैल्ट का उपयोग करें। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करें एवं यातायात नियमों की पूर्णतया पालना करें।