पूर्व में खोया प्रधान पद
वर्ष 2015 में हुए पंचायतीराज चुनाव में लूणदा व अमरपुरा जागीर के लिए एक ही वार्ड था, जहां सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। प्रधान की सीट भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी, जिसमें जनता सेना से सामान्य महिला ज्योति जैन को मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस से अन्य पिछड़ा वर्ग की तारा धाकड़ व भाजपा से दुर्गेश सालवी उम्मीदवार को मौका दिया था। यहां जनता सेना व कांग्रेस की बीच कड़ी टक्कर रही, जिसमें कांग्रेस की तारा धाकड़ 119 वोट से जीती। udaipur political news अगर, ज्योति जीत हालिस करने में कामयाब होती तो वह प्रधान के दावेदारों की दौड़ में सबसे आगे थी।