
उदयपुर के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक महिला से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस ने उसकी बिना नम्बर की स्कूटी एवं ब्राउन शुगर को जब्त कर महिला को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को नाकाबंदी कर बिना नम्बर की स्कूटी सवार एक महिला को रूकवाया। पुलिस को देख वह भागने लगी और जल्दबाजी में स्कूटी से गिर गई। पुलिस ने घेरा डालकर उसे पकड़ा। महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली तो उससे पारदर्शी थैली में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में खौलते तेल की कड़ाही में गिरी 5 साल की बेटी, प्रसादी में पूड़ियां बनाने आई थी मां
इलेक्ट्रॉनिक कांटे से भार मापन करने पर ब्राउन शुगर का कुल वजन 20.170 ग्राम था। जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए थी। पुलिस ने वैसला फला बंजारिया पुलिस थाना खेरवाड़ा निवासी रमिला देवी पत्नी संजय कुमार डामोर मीणा को गिरफ्तार किया। साथ ही बिना नम्बर की स्कूटी को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस की ओर से महिला द्वारा अवैध मादक पदार्थ का व्यापार कब से किया जा रहा है, किन्हें मादक पदार्थ की सप्लाई की गई एवं व्यापार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Published on:
31 Oct 2023 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
