7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलों के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री मंडाविया से मिली सांसद

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 07, 2026

Rajasthan

राजसमंद. सांसद महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भेंट कर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान सांसद ने भीम क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार, एक आवासीय खेल विद्यालय एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियमों के विकास की आवश्यकता जताई। साथ ही खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत राजसमंद में आधुनिक तरणताल के निर्माण तथा नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमा (पंचायत समिति खमनोर) में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त आधुनिक खेल स्टेडियम विकसित करने की मांग की। सांसद ने क्षेत्र की उभरती हुई शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार को बेहतर प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सांसद द्वारा रखे गए सुझावों एवं मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।