29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरपीएससी परीक्षाओं के चलते 6 अप्रेल की विवि परीक्षाएं स्थगित

नई तिथियां घोषित, वेबसाइट व एसएमएस के माध्यम से भी विद्यार्थियों को भेजी जा रही सूचनाउदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने 6 अप्रेल को आयोजित होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 6 अप्रेल को होने वाली वार्षिक एवं सेमेस्टर प्रणाली की सभी परीक्षाएं अब […]

2 min read
Google source verification
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 6 अप्रेल को होने वाली वार्षिक एवं सेमेस्टर प्रणाली की सभी परीक्षाएं अब निर्धारित नई तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।

source patrika photo

नई तिथियां घोषित, वेबसाइट व एसएमएस के माध्यम से भी विद्यार्थियों को भेजी जा रही सूचना

उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने 6 अप्रेल को आयोजित होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 6 अप्रेल को होने वाली वार्षिक एवं सेमेस्टर प्रणाली की सभी परीक्षाएं अब निर्धारित नई तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश कुमार बारबर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से उसी अवधि में आयोजित की जा रही प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण लिया गया है।

कई संकायों की परीक्षाओं की बदली तिथियां

नई परीक्षा तिथियों के अनुसार विधि, वाणिज्य, प्रबंधन, कला और विज्ञान संकायों की कई परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला गया है।- 1 मई- एलएलबी (उपभोक्ता संरक्षण एवं अपकृत्य कानून) की परीक्षा- 13 अप्रेल- बीबीए उद्यमिता से संबंधित परीक्षा- 28 अप्रेल- बीए (सीबीसीएस) छठे सेमेस्टर के मनोविज्ञान, इतिहास और हिंदी विषयों के कई प्रश्न पत्र- 28 अप्रेल- बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार से जुड़े प्रश्न पत्रों की परीक्षा- 13 अप्रेल और 20 अप्रेल- एमकॉम (व्यवसाय प्रशासन, एबीएसटी आदि) की कुछ परीक्षाएं- 8 अप्रेल और 10 अप्रेल- एमबीए, एमएससी गणित तथा अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की कई परीक्षाएं--

वेबसाइट पर उपलब्ध है संशोधित कार्यक्रम

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी स्थगित परीक्षाओं की संशोधित तिथियां विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। विश्वविद्यालय ने सभी संघटक और संबद्ध महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं, प्राचार्यों और निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर विद्यार्थियों को नई परीक्षा तिथियों की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी छात्र को असुविधा न हो। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा एसएमएस के माध्यम से भी विद्यार्थियों को सूचना भेजने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे परीक्षा कार्यक्रम में हुए बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके।--

छात्रों को मिली राहत

आरपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण परीक्षा तिथियों में संभावित टकराव को देखते हुए विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या उनमें शामिल होने वाले हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

एमकॉम के लीक हुए पेपर की परीक्षा की तिथि भी बदली

सुविवि में एमकॉम (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने की चर्चाओं के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित परीक्षा की तिथि बदल दी। दरअसल, एक दिन पहले ही एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान गलती से छात्रों को एमकॉम का प्रश्नपत्र बांट दिया गया था, जिसके बाद वही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा सामने आई। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी आदेश में प्रश्नपत्र लीक का कोई उल्लेख नहीं किया और तिथि परिवर्तन का कारण प्रशासनिक कारणों व प्रतियोगी परीक्षाओं को बताया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार एमकॉम बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू होकर 17 अप्रेल तक चलनी हैं। इसी क्रम में 6 अप्रेल को लिखित संचार विषय की परीक्षा निर्धारित थी।