31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबा साहेब के दिए अधिकारों पर हुई बात

निर्वाण दिवस पर शहर में विविध आयोजन

2 min read
Google source verification
बाबा साहेब के दिए अधिकारों पर हुई बात

बाबा साहेब के दिए अधिकारों पर हुई बात

उदयपुर . बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर शहर में विविध आयोजन हुए। विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्प अर्पित किए गए।
भाजपा पदाधिकारी कोर्ट चौराहे पर जुटे। प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, शहर जिला महामंत्री किरण जैन, महापौर गोविंद सिंह टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर चंद्रसिंह कोठारी, गजपालसिंह राठौड़, अतुल चंडालिया, चंचल कुमार अग्रवाल मौजूद थे।
इधर, पंचवटी स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहर जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, ओम शर्मा, शंकर चंदेल, गौरीशंकर पटेल मौजूद थे। धानमण्डी स्थित जिला कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि संदीप गर्ग, अमित वसीटा, अवतार मीणा, भरत रोत मौजूद थे।
बार एसोसिएशन उदयपुर का भी आयोजन हुआ। अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष भरत कुमार वैष्णव ने की। पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कुमार नागदा, रामकृपा शर्मा, जगदीश चन्द्र पाल, पीआर सालवी ने संम्बोधित किया। उपाध्यक्ष गजेन्द्र नाहर, महासचिव लोकेश मेनारिया, सचिव ललित मेनारिया, वित्त सचिव मनन शर्मा, पुस्तकालय सचिव मनीष कुमार आमेटा मौजूद थे।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत और अखिल भारतीय दलित एकता मंच महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष ललिता कल्याणा के नेतृत्व में कोर्ट सर्कल स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। मृदुला कल्याणा, पुष्पा कल्याणा, उमा, कमला, सागर, अनीता, वीनू गुसर की मौजूदगी रही।
डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह समिति और 36 संगठनों की ओर से पुष्प अर्पित किए गए। अध्यक्ष शैलेंदर चौहान, पीएस खींची, भूपेंद्र चौहान, अजय प्रताप सिंह, जीतमल चौहान, ललिता कल्याण, राजेश सुवालका, बीएल छानवाल, प्यारे भाई, लक्ष्मी लाल निमावत, ऑल इंडिया पोस्ट एण्ड टेलीग्राम एससी, एसटी एम्प्लॉयज वेलफेयर एसोसिएशन मण्डल सचिव मोहन मेघवाल मौजूद थे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से अध्यक्ष व वार्ड 6 पार्षद शंकर चंदेल के नेतृत्व में मल्लातलाई स्थित गांधीनगर अम्बेडकर खेल मैदान में श्रद्धांजलि दी गई। सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि शहर उपाध्यक्ष गणेश राजोरा, राजेश तंवर, राधेश्याम यादव, विकास बन्धु, विजय चौहान, राहुल परमार, राकेश बोहित मौजूद थे।
बहुजन-मूलनिवासी सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धाजंलि दी गई। मेडिकल कॉलेज गार्डन में विचार गोष्ठी हुई। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी महासचिव पीआर सालवी, नानालाल चंगेरिवाल, गणेशलाल रायकवाल, दिनेश माली, हीरालाल पटेल, डॉ. भरत बिलवाल, बाबूलाल घावरी, कुंदन खोखावत मौजूद थे।