14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्बल व्यवसायी पर फायरिंग के आरोपियों का Video देखें, समझें पूरा वाकया

video of the accused of firing on the marble businessman: हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी फायरिंग, दुबारा फायरिंग करने की तैयारी में थे आरोपी

2 min read
Google source verification
मार्बल व्यवसायी पर फायरिंग के आरोपी

मार्बल व्यवसायी पर फायरिंग के आरोपी

video of the accused of firing on the marble businessman: सुखेर थाना पुलिस ने दो दिन पहले मार्बल व्यवसायी पर फायरिंग करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए मार्बल व्यवसायी पर फायरिंग की थी। यही नहीं, वह दुबारा फायरिंग करने की तैयारी में था कि पुलिस ने दबोच लिया।
एएसपी सिटी अशोक मीणाा के सुपरविजन में वृताधिकारी जितेन्द्र आंचलिया के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी चिरवा सुखेर निवासी दीपक मेनारिया पुत्र प्रेमशंकर मेनारिया और कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा निवासी तरूण उर्फ तन्नू पुत्र राधेश्याम सोनी को चिरवा स्थित भेरूजी मन्दिर के पास सराय से गिरफ्तार किया।
कार्रवाई में एसआइ रोशन सिंह, एएसआइ भगवान लाल, हेडकांस्टेबल अखिलेश्वर कुमार, कांस्टेबल नन्दकिशोर, जयदेव, सुनिल कुमार, साइबर सेल के हेडकांस्टेबल गजराज सिंह, कांस्टेबल लोकेश रायकवाल की भूमिका रही।
वारदात के बाद भाग गए थे गुजरात
पूछताछ में मुख्य आरोपी दीपक मेनारिया ने बताया कि वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से चित्तौडग़ढ़ फरार हो गए थे। वहां अपने दोस्त के यहां बाइक रखकर बस से अहमदाबाद चले गए। उन्हें पता चला कि फायरिंग से भी मार्बल व्यवसायी चिराग उपाध्याय बच गया है तो दोनों ने दोबारा फायरिंग की योजना बना ली थी। इसी को लेकर वे लौटकर चिरवा में आ छिपे थे।
रंगदार और बदले की भावना
आदतन आरोपी दीपक मेनारिया होटल और रिसोर्ट व्यवसायी दीपक राठौड़ को धमकाकर रंगदारी वसूल करना चाहता था। अप्रेल, 2021 में दीपक राठौड़ और चिराग उपाध्याय बिकरनी से चिरवा आ रहे थे। इस दौरान दीपक मेनारिया ने दीपक राठौड़ पर हमले का प्रयास किया। चिराग ने दीपक राठौड़ की मदद कर दीपक मेनारिया से हाथापाई कर दी थी। इसी से खफा हिस्ट्रीशिटर दीपक मेनारिया ने मार्बल व्यवसायी से बदले की भावना पाल ली। तब से ही वह चिराग की रैकी कर रहा था। उसे पता चला कि चिराग प्रत्येक गुरुवार घसियार स्थित श्रीनाथजी के दर्शन करने जाता है तो 3 फरवरी को हमले की योजना बनाई। आरोपी दीपक मेनारिया और साथी तरूण सोनी हाइवे पर चिराग का इन्तजार करने लगे। चिराग घसियार से कार में लौट रहा था कि आरोपियों ने ओवरटेक कर बाइक आड़ी लगा दी। कार के रुकते ही फायरिंग कर दी। दोनों के पास सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल थी, जिससे एक-एक राउण्ड फायर किए।
पहले ही वांटेड है हिस्ट्रीशीटर
होटल व्यवसायी दीपक राठौड़ ने घासा थाने में तीन माह पहले जबरन वसूली का केस दर्ज कराया था, जिसमें हिस्ट्रीशिटर दीपक मेनारिया वांटेड है। इसके अलावा चिरवा निवासी शिवशंकर मेनारिया की कार जलाने, उसके पुत्र पर हमला करने के मामले में भी वांटेड है। दिपक मेनारिया के विरुद्ध उदयपुर, चित्तौडग़ढ़ व अन्य जिलों में 18 केस मारपीट, अपहरण, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने के दर्ज है। आरोपी तरूण सोनी के विरुद्ध निम्बाहेड़ा में दो केस मारपीट व हत्या के प्रयास से संबधित दर्ज है।