फलासिया क्षेत्र में नेशनल हाइवे के निर्माण के दौरान वन विभाग की काफी चारदीवारी टूटने व विभागीय जमीन हाइवे में जाने के बाद विभाग ने मार्ग के किनारे स्थित वनभूमि को सुरक्षित करने के लिए चारदीवारी बनाने का निर्णय किया। कर्मचारी व अधिकारी मौके पर काम करवाने गए तो ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का मानना है कि वन विभाग की जमीन पर बरसों से कई ग्रामीणों के घर व खेती बाड़ी है। कुछ लोगों को सरकार ने पट्टे भी जारी किए हैं, वही कुछ ने पट्टों के लिए आवेदन कर रखा है। फलासिया पहुंचे गरणवास व भामटी के आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश के लिए रेंजर शान्तिलाल मेघवाल एवं उपप्रधान विजय वडेरा आगे आए। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।