
मुकेश हिंगड़ / उदयपुर . केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उदयपुर में रविवार को कहा कि किसी को मानो या चाहे मत मानो, पार्टी नेतृत्व अपने आप फैसला कर लेगा। उदयपुर में भाजपा देहात के प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेने आए वीके. सिंह मीडिया से बात कर रहे थे, पत्रिका ने पूछा कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी क्या निर्णय कर रही है तो वे बोले भाजपा का नेतृत् अपने आप ठीक कर लेगा, जब उनसे पूछा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री व भाजपा के नेता इस्तीफा दे चुके परनामी को ही अध्यक्ष मान रहे है तो वीके सिंह बोले कि ऐसा है किसी को मानो चाहे मत मानो, पार्टी को फैसला करना है और वे कर लेगी। जब उनसे पूछा कि इससे ऐसा लगता कि पार्टी परनामी को रिपीट कर रही है क्या तो बोले मै कैसे बताऊ मै संसदीय बोर्ड में नहीं हूं, पार्टी को अब थोड़ा सा श्वास लेने का समय मिला वे अपने आप काम कर लेंगे।