22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम हॉकी में तराशेंगे हीरे, राज्य की पहली एकडेमी होगी शुरू

- सीएम नौ अगस्त को करेंगे शुरुआत, खेलगांव में तैयारी- दोनों वर्गों में 70 खिलाडिय़ों का चयन - विश्व आदिवासी दिवस को बनाया जाएगा यादगार

1 minute read
Google source verification
हम हॉकी में तराशेंगे हीरे, राज्य की पहली एकडेमी होगी शुरू

हम हॉकी में तराशेंगे हीरे, राज्य की पहली एकडेमी होगी शुरू

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. खेलगांव से अब हम हॉकी की राज्य की पहली बालक व बालिका एकेडमी में एक से बढकऱ एक हीरे तराशेंगे, जो देश दुनिया में नाम रोशन करेंगे। दोनों एकेडमी की शुरुआत 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअली करेंगे। इसके लिए गुरुवार को खेलगांव के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर 30 बालिका खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। इसके अलावा दस स्टेन बॉय यानी अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयन किया गया है। इससे पूर्व 14 जुलाई को बालक वर्ग में 40 व 5 स्टेन बॉय खिलाड़ी चयनित किए जा चुके हैं।
----

चयन प्रक्रिया पूरी
टीएडी आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी ने बताया कि अकादमी का प्रमुख शासन सचिव शेखर अग्रवाल के निर्देशानुसार संभाग स्तर पर बालक और बालिकाओं की चयन अशोक ध्यानचंद अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन, मुख्य प्रशिक्षक द्वारा गठित चयन समिति ने किया। समिति में विभाग के खेल अधिकारी शकील हुसैन, कुलदीप सिंह झाला हॉकी प्रशिक्षक, मोहम्मद हनीफ राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं निर्णायक द्वारा 40 बालक एवं 30 बालिकाओं का चयन किया गया। सभी खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के साथ उच्च स्तरीय खेल उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। आवास, शिक्षा और भोजन व्यवस्था की जाएगी।

----
55 बालिकाओं ने लिया हिस्सा

महाराणा प्रताप खेल गांव स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर जिलेभर से 55 बालिकाओं ने गुरुवार को चयन स्पर्धा में भाग लिया। इस अवसर पर एमएलएसयू के क्रीड़ा सचिव डॉ. गिरिराज सिंह चौहान, खेल छात्रावास अधीक्षक रमेश मीणा मौजूद थे। बालिका हॉकी एकेडमी के लिए टेलेन्ट सर्च कार्यक्रम के तहत यह चयन ट्रायल रखी गई थी। जिले की काया, ढीमड़ी, झाड़ोल, आम्बाफ ला, परसाद, बारापाल, राजकीय बालिका विद्यालय बम्बोरा एवं विद्या भवन स्कूल की 50 से अधिक जनजाति छात्राओं ने हिस्सा लिया। चयन ट्रायल के आधार पर चयनित होने वाले खिलाडिय़ों को महाराणा प्रताप खेलगांव में नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर मुख्य प्रशिक्षक अशोक कुमार ध्यानचंद प्रशिक्षण देंगे।