23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का यू-टर्न: अगले हफ्ते और चढ़ेगा तापमान, मार्च में बढ़ेगी गर्मी, जानें आगे कैसा रहेगा वेदर?

March Weather Forecast: झीलों की नगरी उदयपुर में मौसम इन दिनों तेजी से करवट बदल रहा है। तीन दिन की लौटी ठंड के बाद अब गर्मी ने फिर दस्तक दे दी है और पारा लगातार चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के संकेत हैं कि अगले सप्ताह तापमान और बढ़ सकता है, जिससे मार्च में गर्मी का असर और तेज होगा।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update (Patrika File Photo)

Rajasthan Weather Update: झीलों की नगरी में मौसम इन दिनों आंख-मिचौली खेल रहा है। पिछले सप्ताह तक बढ़ते तापमान पर अचानक ब्रेक लगा और तीन दिन के लिए सर्दी ने वापसी कर ली। सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में राहत का माहौल बना, लेकिन अब एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। रविवार को धूप तीखी रही और शाम ढलने के बाद भी गर्मी का अहसास बना रहा। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने लोगों की दिनचर्या और पहनावे दोनों को प्रभावित किया है।

तीन दिन की लौटी ठंड के बाद अब गर्मी की दस्तक ने साफ संकेत दे दिए है कि मौसम स्थिर नहीं है। रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और दोपहर तक धूप में तीखापन साफ महसूस हुआ। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय लोगों ने छांव तलाशते नजर आए। खास बात यह रही कि शाम ढलने के बाद भी हवा में ठंडक कम रही और हल्की गर्माहट बनी रही। बीते दिनों जहां सूर्यास्त के बाद स्वेटर या हल्का जैकेट पहनने की जरूरत पड़ रही थी, वहीं अब गर्म कपड़े पूरी तरह समेट दिए हैं। लिहाजा उदयपुर में गर्मी की आहट तेज हो चुकी है और आने वाला सप्ताह पारे की नई ऊंचाइयों की ओर इशारा कर रहा है।

Temprature Update: तापमान औसत से बाहर

  • रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।
  • मौजूदा अधिकतम तापमान दिन के औसत से करीब 2.2 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान भी रात के औसत से लगभग 3.6 डिग्री ज्यादा हो गया है। यानी रातों में भी अब ठंड का असर खत्म हो रहा है।

घर-दफ्तरों में पंखे चालू

मौसम के इस बदलाव का असर घरों और कार्यालयों में साफ दिखने लगा है। दोपहर के समय गर्मी के कारण पंखे चलने लगे हैं। कई जगहों पर कूलर की सफाई और एसी की सर्विसिंग की तैयारी भी शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही रुख रहा तो अगले सप्ताह से तापमान में और तेजी आ सकती है।

सेहत पर भी असर

तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव से सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। चिकित्सकों की सलाह है कि सुबह-शाम के समय हल्का बचाव रखें। पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना जरूरी है, क्योंकि मौसम का यह संक्रमण काल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है।

Weather Forecast: अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम

मौसम के रुझानों के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। साफ आसमान और पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण तेज धूप बनी रहने की संभावना है। ऐसे में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर और स्पष्ट हो सकता है। इस समय सावधानी बरतना जरूरी है।