उदयपुर. सरकार ने उन्हें जल्द रोजगार देने के सपने दिलाए थे, उन्हें छोटे बच्चों की तरह कक्षाओं तक में बिठा दिया, ताकि वे कुछ पढ़-लिखकर इस लायक बन जाए कि अपना और अपने घर परिवार का पेट पाल सके, लेकिन जैसे ही उनका प्रशिक्षण हकीकत के धरातल पर उतरा तो उनके सपनों को साथ लेकर कांच की तरह टूटकर चूर-चूर हो गया। यह सरकार के कौशल विकास के जरिये रोजगार के दावों की हकीकत है।