4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चरित्र संदेह पर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस को करता रहा गुमराह

सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल डिटेल से खुले राज

less than 1 minute read
Google source verification
चरित्र संदेह पर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस को करता रहा गुमराह

चरित्र संदेह पर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस को करता रहा गुमराह

शव मिलने के साठ घंटे बाद पति गिरफ्तार
उदयपुर. गोगुन्दा. थाना क्षेत्र के करणजी का गुड़ा में तीन दिन पहले महिला का शव मिलने की घटना का खुलासा हो गया। चरित्र संदेह के चलते उसके पति ने ही हत्या की थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के पति दौलत सिंह की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पूछताछ की तो पति कामली घाट चौराया देवगढ़ (राजसंमद) हाल धूणीमाता, डबोक निवासी दौलतसिंह पुत्र दीपसिंह ने हत्या करना स्वीकार किया। इस पर दौलतसिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि पत्नी की ओर से बार-बार पुलिस में रिपोर्ट दे परेशान करने, चरित्र संदेह को लेकर परेशान होकर पत्नी की हत्या की। वारदात के दिन देर रात घर पर पत्नी को शराब पिलाई। नशे की हालत में सिर पर स्टिक से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। शव को कम्बल से ढंककर कार में डालकर घूमता रहा। मौका पाकर हाइवे किनारे शव फेंका और गांव चला गया। संदेह से बचने के लिए मोबाइल फ्लाइट मोड पर रखकर मोबाइल लोकेश ट्रेसिंग से बच गया और डबोक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
यह था पूरा मामला
11 नवम्बर को करणजी का गुडा में अज्ञात महिला का शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमलेन्द्र सिंह थानाधिकारी गोगुन्दा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। यहां रोड किनारे दीवार की ओट में शव पड़ा था। उस दौरान महिला की पहचान नहीं हो पाई। प्रार्थी करणजी का गुडा निवासी धनसिंह पुत्र करणसिंह मोजावत ने रिपोर्ट दी थी। अगले दिन शिनाख्त कामली घाट चौराया देवगढ़ राजसंमद हाल धुणीमाता डबोक निवासी दौलतसिंह पुत्र दीपसिंह ने अपनी पत्नी हेमा चौहान के रूप में की थी।